• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साढ़े तीन माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा, गिरोह का सरगना डी-8 गैंग का लीडर

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन बांदा फ्रॉम क्राइम के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसओजी व थाना नरैनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नरैनी क्षेत्र में हुई चोरी का पर्दाफाश कर चोरी में शामिल गैंग के सरगना समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से चांदी के जेवरात और 1,63000 रुपए नगद बरामद किए हैं। साथ ही इनमें से एक अभियुक्त के पास एक नाजायज तमंचा 315 बोर भी बरामद किया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि थाना नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव में 23 सितम्बर 2021 को रामेश्वर पुत्र बब्बू के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना का अनावरण करने के लिए एक टीम का गठन किया था।

टीम ने कुशलतापूर्वक जांच करते हुए सोमवार को तीन अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस के अलावा सफेद धातु के 22 जेवरात जिनकी कीमत लगभग एक लाख है और 1,63000 रुपए नगद बरामद किए गए। इस सिलसिले में रज्जब उर्फ हुकुमा पुत्र सोधी खान निवासी सिंहपुर थाना तिंदवारी, अनीश खान पुत्र सोधी खान निवासी सिंहपुर थाना तिंदवारी और नंदकिशोर उर्फ नत्थू सोनी पुत्र बद्री सोनी निवासी कस्बा नरैनी को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों में से एक (रज्जब उर्फ हुकमा पुत्र सोधी खान नि. तिन्दवारी) डी-8 गैंग का लीडर है और उस पर पंजीकृत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। इन्हें गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक नरैनी राकेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरैनी धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक आशीष पटेरिया, उपनिरीक्षक मयंक चंदेल प्रभारी एसओजी, हेड कांस्टेबल महेश सिंह अशोक, हेड कांस्टेबल जावेद, रोहित कुमार, अमित राजपूत, मनीष कुमार भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Tags: banda newscrime newsd-8 gangup news
Previous Post

पूरे देश में पहुंचेगी गोरखपुर की विकास गाथा

Next Post

योगी ने जिलों में दौरों को लेकर सपा सहित अन्य दलों के नेताओं को पछाड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi met all the people in 'Janata Darshan'
उत्तर प्रदेश

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी

20/07/2026
Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post

योगी ने जिलों में दौरों को लेकर सपा सहित अन्य दलों के नेताओं को पछाड़ा

यह भी पढ़ें

loot

प्रतापगढ़ : सर्राफा व्यापारी की दुकान से करीब 90 लाख की लूट

07/01/2021

वैक्सीनेशन के बाद हुई महिला की मौत, सीएमओ ने दिये जांच के आदेश

01/06/2021
Haridwar

हरिद्वार में पीने लायक नहीं गंगाजल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version