• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कारोबारी की हत्या मामले में 25-25 हजार के दो इनामी समेत तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। कीडगंज में 30 दिसम्बर की रात चार लोगों को गोली मारकर घायल करने एवं एक कारोबारी की हत्या मामले में फरार चल रहे सस्पेंड सिपाही समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। दो आरोपितों पर पच्चीस-पच्चीस हजार का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर और छह खोखा बरामद किया है।

उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध सतीश चन्द्र ने मंगलवार देर शाम बताया कि पकड़े गए आरोपितों में वाराणसी आबकारी से सस्पेंड सिपाही विमलेश पाण्डेय निवासी खाई थाना करछना है। उसके खिलाफ करछना एवं वाराणसी में मुकदमा दर्ज है। इसका दूसरा साथी कोरांव थाना क्षेत्र के दर्शनीय गांव निवासी सतीश पाण्डेय एवं कीडगंज के पूरावल्ली निवासी कृष्ण मुरारी उर्फ लाली शमा है।

वारदात की वजह मकान का विवाद

पकड़े आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि संदीप गुप्ता उर्फ भोले के परिवार से एक मकान को लेकर विगत काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर मैं और मेरा भाई काफी परेशान थे। उसी बात को लेकर वारदात की रात विवाद हुआ और आवेश में आकर मैंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी।

वारादात के बाद कई शहरों में छुपने का किया प्रयास

वारदात को अंजाम देने के बाद सबसे पहले वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा एवं प्रतापगढ़ जाने के बाद कहीं भागने के इरादे से परेड ग्राउण्ड में पुलिया के पस योजना बना रहे थे कि कीडगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार और शहर एसओजी प्रभारी दिवाकर सिंह एवं उनके सहयोगी पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस बल का प्रयोग करते हुए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों को संरक्षण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

एसपी क्राइम ने उक्त आरोपितों को शहर से बाहर भागने में सहयोग करने एवं संरक्षण देने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह चाहे पुलिस एवं आबकारी के कर्मचारी या फिर आम नागरिक होगा।

गौरतलब है कि कीडगंज के रामजानकी मंदिर के पास 30 दिसम्बर की रात चाट कारोबारी परिवार पर हुई फायरिंग के दौरान गोली लगने से विशाल गुप्ता (30) पुत्र विनोद गुप्ता की मौत हो गई थी। जबकि गोली से घायल भाजपा विधायक संजय गुप्ता के रिश्तेदार संदीप गुप्ता (45) पुत्र विनोद गुप्ता, रामजी गुप्ता (40) पुत्र मुन्ना लाल एवं छात्र नारायन तिवारी (18) का उपचार जारी है। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Tags: crime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

चोरी के आभूषण व मोबाइल सहित तीन शातिर चोर व ज्वैलर्स गिरफ्तार

Next Post

बॉडी के इन हिस्सों में छुपा है महिलाओं को खुश करने का राज़

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
Next Post
intimacy

बॉडी के इन हिस्सों में छुपा है महिलाओं को खुश करने का राज़

यह भी पढ़ें

Job opportunities

भोपाल ने सब इंजीनियर के पदों पर 52 पदों पर निकली भर्तियां

30/09/2020
Extortion

पूर्व मंत्री की पुत्रवधू से मांगी 10 लाख की रंगदारी, केस दर्ज

23/07/2022
TMC

टीएमसी इस दिन सभी 294 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नामों का कर सकती हैं ऐलान

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version