• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो प्रहरी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर की जिला जेल परिसर में प्रहरियों द्वारा महिला कैदी के साथ डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

अजाक थाना पुलिस ने दो प्रहरियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को उन्हें अदालत में किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जोबट उप जेल भेज दिया गया है। आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अजाक डीएसपी आदित्य सिंह ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी शादी कराने के मामले में पीड़ित महिला और उसके पति को बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आलीराजपुर जिला जेल में दोनों बंदियों को बड़वानी के ठीकरी से कोरोना के दौरान लाया गया था। महिला को करीब पांच माह पहले पेरोल मिली थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर रही।

जिस दिन घटना हुई महिला अपने पति से मिलने के लिए जेल आई हुई थी। इस दौरान प्रहरी अनिल त्रिवेदी मिला और कुछ मेडिकल दस्तावेज देने की बात कहकर परिसर में ही अपने क्वार्टर पर ले गया। उसका एक अन्य साथी प्रहरी वीरेंद्र यादव पहले से वहां मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने महिला को डरा-धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला की शिकायत पर अजाक थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 का प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा पीड़त महिला अनुसूचित जनजाति की है, इसलिए अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और न्यायिक अभिरक्षा में जोबट उप जेल भेज दिया।

Tags: alirajpur district jailbhopal newscrime newsmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

आज ट्राई करें वेज कीमा, खान बन जाएगा लजीज

Next Post

पुलवामा: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post

पुलवामा: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया

यह भी पढ़ें

cm yogi

पीएम मोदी के सहयोग से उत्तर प्रदेश का तेज गति से विकास हो रहा है : CM योगी

15/07/2021
Rajasthan-BSTC

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

27/10/2020
stunt vedio

साड़ी पहन लड़की ने किया ऐसा स्टंट, जिसे देख लोगों के उड़ गए होश

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version