• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के सहयोग से उत्तर प्रदेश का तेज गति से विकास हो रहा है : CM योगी

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-प्रदेश को नई पहचान दिलाने वाला नेतृत्व बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां कहा कि उनकी प्रेरणा एवं सहयोग से उत्तर प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान अपने स्वागत भाषण में कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व देश-प्रदेश विकास की नित नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

श्री योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के गत 16 माह के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से मार्गदर्शन किया, उसकी सराहना देश-प्रदेश ही नहीं, पूरी दुनिया में की जा रही है। उनकी सूझबूझ से महामारी के संकट में लड़ने का तरीका हम सब को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि तमाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी व्यस्तताओं के बीच श्री मोदी ने कोरोना संकट के दौरान काशीवासियों की लगातार खोज-खबर ली। उनके साथ संवाद बनाये रखा। इससे से कोरोना योद्धाओं के साथ-साथ आम लोगों को भी महामारी की विकट घड़ी से मुकाबला करने की ताकत मिली।

उप्र में कानून का राज, ‘मेक इन इंडिया’ की पसंदीदा जगह : मोदी

श्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1583 करोड़ रुपये की ढांचागत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने बीएचयू परिसर समारोह को संबोधित किया एवं लोकार्पित की गईं स्वास्थ्य सुवधाओं का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों से संवाद किया। इसके बाद वह सिगरा स्थित नवनिर्मित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में लोगों को संबोधित किया।

रुद्राक्ष सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं श्री योगी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं शहर के करीब 300 गणमान्य लोग मौजूद थे।

श्री मोदी के भाषण से पूर्व जापान के प्रधानमंत्री का विडियो संदेश सुनाया गया, जिसमें उन्होंने अभिवादन एवं धन्यवाद संबंधी कुछ शब्द हिंदी में बोलकर सबको चौंका दिया।

उत्तर प्रदेश में सरकार विकासवाद से चल रही है, भाई-भतीजावाद से नहीं : PM मोदी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सिगरा में अपने संबोधन से पहले याद के तौर पर रुद्राक्ष का एक पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया।

गौरतलब है कि श्री मोदी ने अपने भाषणों में श्री योगी के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि कड़ी मेहनत करते हैं। इसी वजह से राज्य का हर मोर्चे विकास हो रहा है।

Tags: cm yogipm moirudraksh convention centerup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

उप्र में कानून का राज, ‘मेक इन इंडिया’ की पसंदीदा जगह : मोदी

Next Post

PM मोदी ने MCH विंग का किया निरिक्षण, बोले- भगवान करें अस्पताल खाली रहे

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Next Post
PM Modi inspects MCH

PM मोदी ने MCH विंग का किया निरिक्षण, बोले- भगवान करें अस्पताल खाली रहे

यह भी पढ़ें

Om Prakash Rajbhar

राजभर और सपा का हुआ तलाक, बोले- अखिलेश अपने सामने किसी की नहीं सुनते

24/07/2022

DRDO ने न्यू जेनरेशन की आकाश मिसाइल का किया सफल परीक्षण, इसकी ताकत देख दुश्मनों के उड़ेंगे होश

23/07/2021
money

इन चीजों का कभी ना करें लेन-देन, धन का होगा नाश

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version