• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रोका गया था काफिला

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें उनके रास्ते को प्रदर्शनकारी किसानों ने करीब 15 मिनट तक रोककर रखा। इसके चलते फिरोजपुर में आज होने वाली पीएम मोदी की रैली भी रद्द हो गई। गृह मंत्रालय की तरफ से इसपर बयान भी जारी किया गया है। साथ ही साथ पंजाब सरकार से जवाब भी मांगा गया है। बीजेपी ने इसपर सीएम चन्नी का इस्तीफा मांगा है।

गृह मंत्रालय की तरफ से जो बयान जारी किया गया है उसमें लिखा है कि पीएम सुबह बठिंडा पहुंचे थे। फिर वहां से उनको हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। लेकिन बारिश और कम दृश्यता की वजह से पहले पीएम को 20 मिनट इंतजार करना पड़ा। फिर आसमान साफ ना होता देख उन्होंने सड़क मार्ग से वहां जाने का फैसला किया। इसमें करीब 2 घंटे लगने थे। इसके बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी को बताकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की रजामंदी ली गई।

पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर रोका गया था

आगे बताया गया कि जब काफिला राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किलोमीटर दूर था तब रास्ते में एक फ्लाईओवर आया। वहां रास्ते को प्रदर्शनकारियों ने रोका हुआ था। उस फ्लाईओवर पर पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट फंसा रहा। इसे गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है।

सुरक्षा गार्ड पीएम की गाड़ी के आसपास खड़े दिखे

गृह मंत्रालय ने कहा कि पीएम के ट्रेवल प्लान के बारे में पंजाब सरकार को पहले से बताया गया था। इसको ध्यान में रखकर उनको सही तैयारी, व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम करने थे और आकस्मिकता को ध्यान में रखकर भी तैयार रहना था। आकस्मिकता प्लान को ध्यान में रखकर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग पर भी अतिरिक्त पुलिस लगानी थी जो कि नहीं किया गया।

कोरोना के बढ़ते केस से सीएम योगी गंभीर, अधिकारियों को दिये ये सख्त इरदेश

मौके पर बाद में पंजाब पुलिस भी दिखी

आगे कहा गया है कि सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद काफिले को वापस बठिंडा एयरपोर्ट की तरफ मोड़ लिया गया। गृह मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने इस मसले का संज्ञान लिया है और इसे सुरक्षा में गंभीर चूक माना है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को देनी होगी। राज्य सरकार को यह भी साफ करना होगा कि चूक किसकी वजह से हुई और उसपर सख्त एक्शन लेना होगा।

पीएम के काफिले से थोड़ी ही दूर थे प्रदर्शनकारी

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आकर यहां की जनता को पैकेज (परियोजनाओं का ऐलान) देना चाहते थे। लेकिन उनको ऐसा नहीं करने दिया गया। उनको कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। पीएम मोदी को सुरक्षा नहीं दी गई। सीएम चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए।’

Tags: FArmerfirojpur newsnatoinal newspm modiPunjab News
Previous Post

कोरोना के बढ़ते केस से सीएम योगी गंभीर, अधिकारियों को दिये ये सख्त निर्देश

Next Post

सपा नेता के घर GST टीम का छापा, इलाके में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

15/03/2026
CM Dhami
Main Slider

कांग्रेस के दौर में खनन माफिया की जेब में जाता था राज्य का पैसा: सीएम धामी

15/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनसेवा में लापरवाही बर्दाश नहीं: ऊर्जा मंत्री

15/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

‘सरस महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब: उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया करोड़ों का चेक

15/03/2026
CM Yogi took a selfie with the child
Main Slider

… और पूरी हो गई स्कूली बच्चे की इच्छा

15/03/2026
Next Post
Raid

सपा नेता के घर GST टीम का छापा, इलाके में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

PM Modi addressed a public meeting in Motipur.

छठी मैया का अपमान सहन नहीं करेगा बिहार और हिंदुस्तान: पीएम मोदी

30/10/2025
sale of companies

शेयर बाजार में सूचीबढ़ कंपनियों की सेल में आई भारी गिरावट

10/09/2020
The third phase of vaccination starts from May 1

देश में 45 पार के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू, मिले 72,330 नए कोरोना संक्रमित

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version