• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गयी है। हिन्दू संगठन गिरफ्तारी पर अड़े हैं और गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को आंदोलन की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इस वीडियो में वह एक महिला के बालों में थूक लगाकर काटते हुए दिखे, जिसे लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। महिला ब्यूटिशियन की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है। यह मुकदमा महामारी अधिनियम संबंधी धाराओं में दर्ज किया गया है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद जावेद हबीब ने माफी मांग ली है। जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं दिल से माफी मांगता हूं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के वायरल वीडियो के सिलसिले में एक पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में महिला आयोग की ओर से हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को नोटिस भेजा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि बड़ौत कस्बे की रहने वाली पूजा गुप्ता की शिकायत पर यहां मंसूरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि हबीब पर भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धारा 355 (किसी व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल, अन्यथा गंभीर उकसावे) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच हिंदू कार्यकर्ताओं ने हबीब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हेयर स्टाइलिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हिन्दू संगठनों ने की जावेद हबीब की गिरफ्तारी की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

हिन्दू संगठन की एक बैठक जनपद के गांव नावला में भवानी सेना की जिला महासचिव संतोष देवी के आवास पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता शिव सेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा व संचालन सर्व शक्ति सेना जिला प्रभारी विनय बिंदल ने किया।

सभा में सभी हिन्दू संगठनों ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि यदि जावेद हबीब को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और उस पर रासुका नहीं लगाई गई तो हिन्दू संगठन एक साथ मिलकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे,क्योंकि जावेद हबीब ने 7 विला मंसूरपुर में एक आयोजन में जो घृणित कार्य किया है, उसको हिन्दू संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

जावेद हबीब ने एक जिहादी की तरह एक महिला के सिर पर थूक कर बहुत ही निंदनीय कार्य किया है। उसने एक तरीके से सनातन धर्म को ललकारा है क्योंकि हिंदू धर्म में नारी का बहुत सम्मान है। इतिहास गवाह है माता सीता के ऊपर रामायण हुई राक्षसों का वध किया गया। द्रोपदी के ऊपर महाभारत हुई कौरवों का नाश हो गया। अब हमें ऐसा लगता है कि अब अंत समय आ चुका है इस तरह के जिहादियों का जो नारी के प्रति ऐसी सोच रखता है।

भवानी सेना की संतोष देवी ने मांग की कि हबीब को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, वरना भवानी सेना सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगी।

अशोक शर्मा ने कहा कि भैरव सेना भी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर जिले से बहुत जल्द ही एक शुरुआत करेगी, जिस भी सैलून में जावेद हबीब का कोई पोस्टर या चित्र मिलता है। उस सैलून को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सभी सैलून मालिकों से अपील करते हैं कि जावेद हबीब की पोस्टर या फोटो अपने सैलून में न लगाएं, जिसने लगा रखे हैं वह उतार दें।

सभा में राजकुमार डारिया, विनय बिंदल, वीर सिंह, वीरेंद्र, महेश हिंदू सेना, वीरेश त्यागी, बजरंग सेना डॉ. कपिल, शिवसेना विनीत कश्यप, हिन्दू रक्षा दल ब्रजवीर, भगवा रक्षा वाहिनी मांगेराम, रक्षा वाहिनी ईश्वरी दीदी, शक्ति वाहिनी राजेश्वरी, रामकिशोर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी आदि संगठन उपस्थित रहे।

Tags: crime newsjaved habibmujaffarnagar newsup news
Previous Post

25 हजार के इनामी बदमाश को STF ने किया गिरफ्तार

Next Post

मोटर साइकिल सवार चार बदमाशों समेत आठ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
arrested

मोटर साइकिल सवार चार बदमाशों समेत आठ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

BJP

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

15/01/2025

देशभर में एक दिन में कोरोना से 12,514 लोग हुए संक्रमित, 251 की मौत

01/11/2021
बिना शर्ट वाली तस्वीर

जीवनसाथी की कर रहे है तलाश, तो पुरुष न पोस्ट करें ऐसी तस्वीर

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version