• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा में बहनजी का उत्तराधिकारी कोई दलित ही होगा : सतीश मिश्रा

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी में अभी तक उत्तराधिकारी की कोई बात नहीं है। उत्तराधिकारी की बात तब होती है जब नेतृत्व करने में हमारा नेता अक्षम हो।

बहन कुमारी मायावती अगले 20 वर्षों तक खुद पार्टी का नेतृत्व करने वाली हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक है। एक बात और स्पष्ट कर दूं कि जब भी पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित किया जाएगा तो वह दलित समाज का ही होगा।

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित दो दिवसीय डीडी कॉन्क्लेव के दूसरे दिन शनिवार को चर्चा के दौरान दलित समाज के बसपा से छिटकने के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित आज भी बसपा के साथ है। वह कहीं छिटकने वाला नहीं है। दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण समेत अन्य समाज मिलकर 2022 में सरकार बनाएंगे। 20 हजार ब्राह्मणों की सभा हुई। इसके बाद नौ अक्टूबर को पांच लाख लोग रैली में शामिल हुए। बहनजी ने उस रैली को सम्बोधित किया।

बसपा प्रमुख मायावती के बाहर नहीं निकलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने अबतक 96 मीटिंग की हैं। भाजपा के लोग उद्घाटन करके रैली कर रहे हैं। इस पर भाजपा से सवाल होना चाहिए। यह जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा रैलियों में खर्च कर रहे हैं। इस पर सवाल करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के बारे में हमसे सवाल ना करें, 32 वर्षों से प्रदेश में हमारी सरकार नहीं : लल्लू

भाजपा की बी टीम बसपा के आरोपों पर मिश्रा ने कहा कि यह निराधार है। पिछले दिनों फोटो आई थी। उसमें कौन लोग सोफे पर बैठकर उत्तर प्रदेश की सियासत पर चर्चा कर रहे थे। प्रदेश की जनता समझ रही है कि कौन किसके साथ है। हमारे लिए राम आस्था का केंद्र हैं। हम राम के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। हमारी सरकार में वृन्दावन का विकास किया गया। अयोध्या में बहुत से कार्य हुए। भाजपा के लोग राम के नाम पर राजनीति करते हैं। राम मंदिर पर फैसला दो साल होने को है, लेकिन अभी तक निर्माण के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।

बसपा महासचिव मिश्रा ने कहा कि नारे से जनता नहीं समझती। सरकार में रहते आपने क्या किया है। जनता आपके उस कार्य के आधार पर वोट देती है। हमने जो नारा दिया था उसे अमली जामा पहनाया। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा सही मायने में 2007 से 2012 के बीच अपनी सरकार में बसपा ने लागू किया था। प्रदेश की जनता का साथ बसपा को मिल रहा है। 2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

Tags: dd conclaveLucknow Newssatish mishraup news
Previous Post

BB 15: बिचुकले को सलमान ने जमकर लताड़ा, बोले- बाल पकड़ कर घर से निकालूंगा

Next Post

चुनाव के ऐलान से ठीक पहले हटाए गए इस राज्य के DGP

Writer D

Writer D

Related Posts

Haridwar Kumbh
राजनीति

हरिद्वार कुंभ -2027 के लिए रेलवे ने की तैयारियां

12/05/2026
ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

12/05/2026
Next Post

चुनाव के ऐलान से ठीक पहले हटाए गए इस राज्य के DGP

यह भी पढ़ें

Imran Khan

इमरान खान और बुशरा की शादी गैर-इस्लामिक करार, खान दंपति को 7 साल की जेल

03/02/2024

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

28/07/2020
Devuthani Ekadashi

कब मनाई जाएगी अजा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त एवं महत्व

24/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version