• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दस्यु गौरी को मारने वाली एसटीएफ टीम को मिले 27 लाख रुपये

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। जिले के नामी डकैत उदयभान उर्फ गौरी यादव को मारने वाली एसटीएफ टीम के नौ सदस्यों को गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने 27 लाख रुपये का इनाम दिया है। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि शनिवार को यह इनाम मिला है।

तीस अक्टूबर को मप्र व उप्र में आतंक का पर्याय बने नामी डकैत उदयभान उर्फ गौरी यादव पर साढ़े पांच लाख का इनाम था। एसटीएफ टीम ने गौरी यादव को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मारो बंधा के पास जंगल में मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग के बाद मार गिराया था। मुठभेड़ में गिरोह के अन्य सदस्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले थे। दस्यु गौरी यादव 2005 में डकैत बना था।

पहले वह दस्यु ददुआ व दस्यु ठोकिया के गिरोह में काम करता था। बाद में दस्यु गौरी एसटीएफ का मुखबिर बनकर मुखबिरी करने लगा था। ददुआ-ठोकिया खात्मे के बाद खुद डकैत सरगना बन बैठा था। दस्यु गौरी डकैतों की धमक देखकर खुद डकैत बन गया था।

अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि इनाम की धनराशि एडीजी प्रशांत कुमार व उन्हें तथा निरीक्षक जयप्रकाश राय, दरोगा अमित तिवारी, दरोगा संतोष सिंह, दीवान राजकुमार शुक्ला, सिपाही शिवानन्द शुक्ला, कमांडो विनोद कुमार सिंह, कमांडो अस्तभान यादव को मिलेगा। ददुअ-ठोकिया के बाद गौरी यादव बीहड में बडा नाम बन चुका था। मार्च 2021 में चित्रकूट के जंगलों में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। 20 साल पहले डकैती की दुनिया में घुसने वाले गौरी यादव ने 2005 में अलग गैंग बनाया था।

2007 में ददुआ और 2008 में ठोकिया के मारे जाने के बाद 2009 में गौरी यादव गिरफ्तार होकर जेल गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद मप्र के रीवां व सतना की तीन विधानसभा क्षेत्र में उसका दबदबा था। जिले की मऊ-मानिकपुर व कर्वी विधानसभा व बांदा की नरैनी की विधानसभा में उसका दखल था। उप्र-मप्र में तकरीबन 85 मामले दर्ज थे।

पहला मामला नयागांव थाना में लूट का दर्ज हुआ था। जिले के मारकुण्डी थाने में 2005 में अपहरण कर फिरौती का मामला दर्ज हुआ था। 2013 में दस्यु गौरी ने बेलहरी गांव आये दिल्ली के पुलिस दरोेगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दस्यु गौरी के बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। उसने कक्षा दस तक पढाई की थी।

Tags: Chitrakoot newscrime newsDasyu Gauriup news
Previous Post

देशी बम के साथ 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Next Post

बोरे में बंद मकान की छत पर मिला लापता बालिका का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Dead Bodies

बोरे में बंद मकान की छत पर मिला लापता बालिका का शव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
jee advanced registration

योग्य छात्रों में से सिर्फ 64 फीसदी छात्रों ने ही करवाया रजिस्ट्रेशन

19/09/2020
Chahal Dhanashree- chahal

धनश्री ने बालों को लेकर फैन्स से कहा- ‘जुल्फ घनेरी शाम है क्या…, तो चहल का आया ये जवाब

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version