• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओएलएक्स पर चोरी का वाहन बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। थाना कौशांबी पुलिस ने रविवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ओएल एक्स पर फर्जी नम्बर से गाड़ियां बिक्री के लिए डालता था और फिर उनको बेच देता था।

पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 21 दोपहिया वाहन बरामद किये हैं। इस गिरोह में शामिल अन्य दो लोग फरार बताए जा रहे है।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने मैक्स कट के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की। अभियुक्तों ने अपने नाम बदमाश फरीद नगर निवासी शादाब तथा कैला भट्टा निवासी मुशीर मलिक बताया।

पूछताछ की गई तो पता चला है कि ये एक बड़े गिरोह के सदस्य हैं जो ओएलएक्स पर चोरी की गाड़ियां डालकर उनके नम्बर व चेसिस के नम्बर के फर्जी कागजात कराकर उनको बेचते थे।

उन्होंने बताया कि रमन सरकार नामक युवक जो दिल्ली आरटीओ में दलाल है उन्हें फर्जी एनओसी व अन्य कागजात उपलब्ध कराता था। इसकी एवज में वह प्रति वाहन पर उनसे ढाई से तीन हजार रुपये लेता था। इतना ही नहीं यह लोग जो भी वाहन चुराते थे उस पर दूसरे नम्बर से मॉडल का कागज तैयार करा लेते थे और फिर उसको ओएलएक्स पर डालकर बेचते थे। अनस और रमन सरकार फरार हैं।

ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ये लोग अब तक 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यह गिरोह पिछले 4-5 सालों से सक्रिय था। गिरफ्तार लोगों से विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही जो फरार आरोपी है उनकी तलाश सरकारी से की जा रही है।

Tags: crime newsghaziabad newsup news
Previous Post

पचीस हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Next Post

न्यायालय के आदेश पर गैंगरेप के आरोपियों पर अभियोग दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post

न्यायालय के आदेश पर गैंगरेप के आरोपियों पर अभियोग दर्ज

यह भी पढ़ें

cm dhami

उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर बनाने वाला है यह बजट : सीएम धामी

14/06/2022
cm yogi

CM योगी ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण, हॉस्पिटल की सुविधाओं का लिया जायजा

10/05/2021
Vaccine camp

सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज तकरोही इंदिरा नगर में लगा वैक्सीन कैंप

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version