• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

न्यायालय के आदेश पर गैंगरेप के आरोपियों पर अभियोग दर्ज

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली इलाके के एक गांव में मां के साथ खेत पर गई एक किशोरी के साथ सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। जो दो महीने पहले की वारदात है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

बेनीगंज में दर्ज कराई गई एफआईआर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी 13 साल की बहन अपनी मां के साथ 21 नवंबर 2021 को शौच के लिए गांव के बाहर गयी हुई थी। गांव का ही अखिलेश अमित और कमलेश मिल गया। आरोप है कि उसकी मां को इन लोगों ने पकड़ कर रस्सी से बांध दिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बहन को बाग में ले जाकर पहले कमलेश ने और उसके बाद अन्य दोनों ने बारी-बारी से बुरा काम किया। किसी तरह से किशोरी अपनी मां के पास पहुंची और उसे रस्सी से खोला। मुंह से कपड़ा निकाला और पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर घर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर बेनीगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए गई।

आरोप है कि वहां पर दरोगा ने संबंधित व्यक्तियों से सुलह-समझौता करने की बात कहकर उसे चलता कर दिया। उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन मुकदमा नहीं पंजीकृत किया तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। जिसके आदेश के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में विवेचना व कार्यवाही की जा रही है।

पीड़ित के मुताबिक किशोरी को 21 नवंबर 2021 को गांव का ही आरोपी विपिन अपने साथी के साथ मिलकर रात में उठा ले गया था। इस मामले में विपिन के खिलाफ कई धाराओं में बेनीगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपिन को जेल भेजा जा चुका है। उसके बाद यह दूसरी घटना घटित हुई। यह भी आरोप है कि उस समय भी आरोपित कमलेश ने विपिन से किशोरी को घर से अगवा करवाया था।

Tags: crime newsHardoi newsup news
Previous Post

ओएलएक्स पर चोरी का वाहन बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Next Post

आर्मी में क्लर्क की गोली मारकर हत्या, 3 थानों की पुलिस तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

3, 5, 7 या 10 दिन में कब करें बप्पा की विदाई? जानें हर दिन का महत्व

17/09/2026
Parivartini Ekadashi
Main Slider

कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तिथि

17/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Main Slider

विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है औजारों और मशीनों की पूजा? जानें यंत्रों को विश्राम देने का महत्व

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
Next Post
Shot

आर्मी में क्लर्क की गोली मारकर हत्या, 3 थानों की पुलिस तैनात

यह भी पढ़ें

arrested

पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

30/07/2022
अमित शाह amit shah

असम में भाजपा ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ लाएगी कानून : अमित शाह

26/03/2021
प्रधानमंत्री सुगा -किम जोंग

UN  में जपान के प्रधानमंत्री सुगा ने कहा- किम जोंग से ‘बिना शर्त’ के मिलने को तैयार

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version