• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM की सुरक्षा में चूक का मामला, SC के पूर्व जज की अगुवाई में गठित कमेटी करेगी जांच

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक कमेटी के गठन की बात कही है। कमेटी के सदस्यों के नाम आदेश के अपलोड होने के बाद स्पष्ट होंगे।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने आज ही हमें रिपोर्ट दी है। याचिकाकर्ता के वकील मनिंदर सिंह ने कहा था तो आप कल या परसों सुनवाई कीजिए, ताकि आप रिपोर्ट देख लें। हम भी दलीलें रख सकें। तब सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि रजिस्ट्रार जनरल को सिर्फ रिकॉर्ड सुरक्षित रखने थे।

पंजाब के वकील डीएस पटवालिया ने कहा कि हमारी कमेटी पर निराधार सवाल उठाए गए। पटवालिया ने कहा कि हमारे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चीफ सेक्रेट्री से कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया। हम चाहते हैं कोर्ट पूरा मामला देखे। बिना जांच के हमें दोषी ठहराया जा रहा है। पटवालिया ने कहा कि मुख्य सचिव को अपने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर जवाब देने के लिए 24 घंटे दिए गए। हम पीएम की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। कोर्ट देखे कि बिना जांच हम पर कार्रवाई न हो। इस पर चीफ जस्टिस ने केंद्र से पूछा कि नोटिस हमारे आदेश से पहले जारी हुआ या बाद में। तब तुषार मेहता ने कहा कि पहले जारी हुआ था।

मेहता ने कहा था जो नोटिस चीफ सेक्रेट्री और डीजीपी को जारी हुआ उसका कानूनी आधार है। मेहता ने एसपीजी रूल बुक के प्रावधान पढ़ते हुए कहा कि सड़क के बारे में सही जानकारी देना डीजीपी का काम था। सड़क ब्लॉक हो, तो भी एक रास्ता खुला रखना प्रशासन का काम था। मेहता ने कहा था डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी या उनका प्रतिनिधि प्रधानमंत्री के साथ चलता है। यह सिर्फ प्रोटोकॉल नहीं है। सुरक्षा में समन्वय का हिस्सा है। जानकारी के अभाव में प्रधानमंत्री का काफिला सड़क ब्लॉक के बिल्कुल पास पहुंच गया था।

तीन सौ से अधिक पुलिसकर्मी पर कोरोना ने किया हमला

उन्होंने कहा कि केंद्र ने कैबिनेट सेक्रेटरी, आईबी निदेशक और एसपीजी के आईजी की कमेटी बनाई है। यह कोई अचानक हुआ दौरा नहीं था। पंजाब के उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी थी। यह भी पता था कि मौसम खराब हुआ तो पीएम सड़क से भी जा सकते हैं। 4 जनवरी को इसका रिहर्सल भी हुआ था। जस्टिस हिमा कोहली ने पूछा कि अगर केंद्र ने सब तय कर दिया है तो हमारे सामने क्यों है। तब मेहता ने कहा था कोर्ट के सामने याचिकाकर्ता आया। जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि याचिकाकर्ता और पंजाब सरकार निष्पक्ष जांच चाहते हैं। आप इसके आड़े क्यों आना चाह रहे हैं।

अगर आप अनुशानात्मक कार्रवाई करना चाहते हैं तो कोर्ट की तरफ से जांच कमेटी बनाने का क्या औचित्य होगा? कमिटी क्या काम करेगी? मेहता ने कहा था हमारा नोटिस नियमों के मुताबिक था। कोर्ट हमारी रिपोर्ट की समीक्षा करे। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि फिर तो पंजाब की कमेटी को भी काम करने देते हैं। तब मेहता ने कहा कि पंजाब कमेटी में दिक्कतें हैं। तब चीफ जस्टिस ने कहा था हमने पीएम की सुरक्षा से जुड़े इस मसले को गंभीरता से लिया है। तब मेहता ने कहा कि बेशक। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि केंद्र की कमेटी को काम करने दिया जाए। हम रिपोर्ट कोर्ट के सामने रखेंगे। तब तक कार्रवाई नहीं होगी।

चीफ जस्टिस ने कहा था पंजाब को क्या कहना है? तब पंजाब सरकार ने कहा कि केंद्र की कमेटी में एसपीजी के आईजी हैं। बाकी भी केंद्र के प्रतिनिधि हैं। हमें इस कमेटी से कोई उम्मीद नहीं है। निष्पक्ष जांच हो। चीफ जस्टिस ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाना चाह रहे हैं। इसमें चंडीगढ़ के डीजीपी, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, एनआईए के आईजी और आईबी के अधिकारी भी शामिल होंगे।

Tags: National newspm modipm modi security lapseSupreme Court
Previous Post

तीन सौ से अधिक पुलिसकर्मी पर कोरोना ने किया हमला

Next Post

50 प्रतिशत कर्मचारी के साथ खुलें सरकारी और निजी कार्यालय : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post

50 प्रतिशत कर्मचारी के साथ खुलें सरकारी और निजी कार्यालय : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

₹24,000 सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, यहां पर मिल रही तगड़ी डील

इतना सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, यहां पर मिल रही तगड़ी डील

06/01/2026

इंसास राइफल लूट में फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

31/12/2021
blackmailing

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला अश्लील वीडियो बनाकर व्यवसायी ने किया ब्लैकमेल, FIR दर्ज

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version