• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी को एक और झटका, जयंत के साथ हुए विधायक अवतार सिंह भड़ाना

Writer D by Writer D
12/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरनगर के मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ आरएलडी जॉइन कर ली है। अवतार चार बार के सांसद रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी जयंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस विधानसभा चुनाव में अब वह गुर्जर बाहुल्य इलाके गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से चुनाव लड़ेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के दूसरे दिन भाजपा को गुर्जर बिरादरी में बड़ा झटका लगा है। 10 फरवरी को वेस्ट यूपी में चुनाव हैं।

गुर्जर बिरादरी में बड़ा कद

हरियाणा के रहने वाले 8 वीं पास अवतार सिंह भड़ाना 64 साल के हैं। उनका राजनीतिक सफर लंबा है। कांग्रेस के टिकट वह फरीदाबाद से 3 बार और मेरठ से एक बार सांसद रहे चुके हैं। 2017 में भाजपा से मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और बहुत कम वोटों से वह चुनाव जीत सके। योगी सरकार में वह अपनी अनदेखी मानते रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हरियाणा की फरीदाबाद सीट से कांग्रेस के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और हार गए।

योगी सरकार में रही गुर्जरों की अनदेखी

योगी सरकार में गुर्जर अपनी अनदेखी मानते रहे। वेस्ट यूपी में 15 सीटों पर गुर्जरों का वोट बैंक मजबूत है। 2017 से ही वह प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की दौड़ में थे। लेकिन वेस्ट यूपी से किसी भी गुर्जर नेता को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया। सम्राट मिहिर भोज के नाम पर गौतमबुद्धनगर में हुए विवाद के बाद गुर्जर बिरादरी भी भाजपा से छिटकने लगी है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी होते ही पूर्व सांसद व भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना का गौतमबुद्धनगर में आना जाना बढ़ता गया। कई बार वह जेवर विधानसभा के गांवों में भी पहुंचे। जहां जाट व गुर्जर बिरादरी के लोगों के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

उन्होंने पहले ही साफ जाहिर कर दिया था की वह जेवर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूर्व में इस सीट पर बसपा का दबदबा रहा। 2017 के चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री वेदराम भाटी को हराया। गठबंधन के बाद अब बताया जा रहा है की नोएडा सपा व जेवर रालोद के खाते में जा रही है।

अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ उतर आए

22 सितंबर 2021 को गौतमबुद्धनगर के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण होना था। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। सीएम के आने से पहले मिहिर भोज के नाम के आगे से गुर्जर हटा दिया। जिसके बाद गुर्जर भड़क गए।

देश में कोरोना की तेज हुई रफ्तार, 24 घंटों में एक लाख 94 हजार से ज्यादा नए मरीज

योगी सरकार के खिलाफ गुर्जर बगावत पर उतर आए। अगले दिन चिटहेरा गांव में 25 हजार से अधिक गुर्जरों की पंचायत हुई। जिसमें अवतार सिंह भड़ाना भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। भाजपा विधायक भड़ाना अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ उतर आए।

बिना विधायक पहली बार बने थे मंत्री

अवतार भड़ाना वेस्ट यूपी और हरियाणा में राजनीति में बड़ा नाम है। उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत भी ऐसी रही। 1988 में वह बिना विधायक के हरियाणा में देवीलाल की सरकार में शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री रहे। उसके बाद से तीन दशक तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शुरूआती दौर में ही वह विपक्षियों पर हावी हाते थे। 1999 के लोकसभा चुनाव में 15 दिन में ही मेरठ की लोकसभा सीट निकाल ले गए थे।

Tags: Avtar Singh BhadanabjpElection 2022Jayant chaudhrymeerut newsRLDUP Assembly Election 2022
Previous Post

देश में कोरोना की तेज हुई रफ्तार, 24 घंटों में एक लाख 94 हजार से ज्यादा नए मरीज

Next Post

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
Next Post
UP MLC Election Result

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें

G-20

G-20 से पहले चमकेंगे सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

19/01/2023
मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav

अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर

08/08/2020
Transfer

15 आईपीएस के बाद पांच पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

23/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version