• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Chamoli Accident: हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए CM धामी, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Writer D by Writer D
20/07/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को चमोली हादसे (Chamoli Accident)  में हताहत हुए लोगों के परिजनों से मिलने तथा जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हालचाल जानने के लिए गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने यहां कहा कि दुर्घटना की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी चमोली में परिजनों और घायलों से मिलते.

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) मृतकों के परिजनों से एक-एक कर मिले। उन्होंने सभी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी चमोली में परिजनों और घायलों से मिलते.

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ। धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि

चमोली हादसे में होमगार्ड के तीन जवान भी हताहत हुए हैं। गुरुवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी चमोली में परिजनों और घायलों से मिलते.

जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों को भेजा एम्स

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के निर्देश पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती चमोली हादसे के बाकी सभी पांच घायलों को भी गुरुवार को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में घायलों को मानसिक दबाव से मुक्त करने और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य जांच के लिए भेज रहा है।

Tags: chamoli accidentNamami Gange ProjectNational newsUttarakhand News
Previous Post

हमें 25 करोड़ जनता के लिए कार्य करना है, उनकी अपेक्षाओं पर हमें खरा उतरना है: सीएम योगी

Next Post

महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

17/10/2026
Next Post
Brij Bhushan Singh

महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली जमानत

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने खटीमा बाईपास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

03/01/2022

महाकाल की नगरी में टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड, 10 मिनट जले 11.71 लाख दीये

01/03/2022
Harish Rawat

हरीश रावत ने बहनों से बंधवाई राखी, सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प

11/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version