Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

कांग्रेस-सपा को बीजेपी ने दिया झटका, पूर्व MLA सहित तीन विधायक पार्टी में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सपा और कांग्रेस के दो मौजूदा विधायक और एक पूर्व एमएलए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

भाजपा में जाने वाले मौजूदा विधायकों में एक कांग्रेस और एक सपा से हैं। सपा के एक पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

सहारनपुर की बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा से विधायक हरिओम यादव और सपा के पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

तीनों नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button