• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकर संक्रांति कल, आज ही जुटा लें ये पूजन सामग्री

Writer D by Writer D
13/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Makar Sankranti

Makar Sankranti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मकर सक्रांति का पर्व 14 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसीलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।

मान्यता है कि मकर संक्रांति के समय ही सूर्य अपने पुत्र यानि शनि से मिलने जाते हैं। इस पर्व से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।

हर त्योहार की तरह मकर संक्रांति पर भी पूजा और दान करने का अपना महत्व है, इसलिए एक दिन पहले ही पूजन सामग्री जुटा लेना बहुत जरूरी है।

कल मकर संक्रांति की पूजा के दौरान अफरा-तफरी ना हो, इसके लिए एक बार फिर से पूजन और दान सामग्री की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए।

मकर संक्रांति की पूजन सामग्री-

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ जाता है। हालांकि, इस बार कोविड महामारी के खतरे को देखते हुए घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर उससे ही स्नान कर लें। अगर आपके घर में गंगाजल नहीं है तो आस-पास के लोगों से भी जुटा सकते हैं। संक्रांति पर शुद्ध घी, काला तिल, गुड़, लड्डू, खिचड़ी से पूजन करने के बाद इन्हें दान किया जाता है। इसलिए इन चीजों को भी आज ही मंगा लें।

दान के लिए जरूरी चीजें-

मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा जाता है। इस दिन काले तिल और तिल से बनी चीजों को दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। कहा जाता है कि काले तिल के दान से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस दिन नए अन्न, कम्बल, घी, वस्त्र, चावल, दाल, सब्जी, नमक और खिचड़ी का दान करना सर्वोत्तम होता है। इस दिन शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा के बाद तेल का दान करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। दान के लिए इन चीजों को भी आज ही इकठ्ठा कर लें।

मकर संक्रांति का महत्व-

मकर संक्रांति के दिन से सभी शुभ और मांगलिक कार्य दोबारा शुरू हो जाते हैं। इसे बहुत सी जगहों पर खिचड़ी तो कहीं उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन खाने में नए अन्न की खिचड़ी बनाई जाती है। इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से मिलने जाते हैं। ज्योतिष में शनिदेव को मकर राशि का स्वामी माना गया है इसलिए ही इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन से ही ठण्ड भी कम होने लगती है।

Tags: Makar SankrantiMakar Sankranti 2022Makar Sankranti daanmakar sankranti importanceMakar Sankranti muhuratmakar sankranti significance
Previous Post

बीकानेर एक्सप्रेस की 4-5 बोगियां हुईं बेपटरी, कई यात्री घायल

Next Post

टीकाकरण में यूपी अव्वल, 14 करोड़ पहली डोज के करीब के पहुंचा प्रदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Fall
फैशन/शैली

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल

08/07/2026
Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
health
फैशन/शैली

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
glowing skin
फैशन/शैली

धूप ने चुरा लिया आपकी त्वचा का निखार, ऐसे करें बचाव

08/07/2026
Next Post

टीकाकरण में यूपी अव्वल, 14 करोड़ पहली डोज के करीब के पहुंचा प्रदेश

यह भी पढ़ें

हाथरस केस

हाथरस केस : अलीगढ़ जेल पहुंची सीबीआई टीम, आरोपियों से होगी पूछताछ

19/10/2020

आईलाइनर से बढ़ेगी आंखों की सुंदरता, लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

14/01/2026
Janmashtami

खीरे के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

07/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version