• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीकाकरण में यूपी अव्वल, 14 करोड़ पहली डोज के करीब के पहुंचा प्रदेश

Writer D by Writer D
13/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोविड से बचाव की ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट की रणनीति के लिए सराहे जा रहे उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण और टेस्टिंग में एक और कीर्तिमान बनाया है।

यूपी देश का एकमात्र राज्य है, जहां अब तक 22 करोड़ 23 लाख से अधिक वयस्क और 15 से 17 आयु वर्ग के 38 लाख 68 हजार से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश में कोविड की जांच भी 09 करोड़ 55 लाख के पार हो गई है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो इस माह 07 जनवरी को यूपी में 21 करोड़ डोज पूरे होने का कीर्तिमान बना था। इसके बाद महज एक सप्ताह के भीतर 01 करोड़ डोज और लगाए गए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में टीकाकरण की नई नीति के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावों से पहले प्रदेश में 100 फीसदी टीका कवर का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिस जिले में पहले मतदान होना है, वहां अतिरिक्त वैक्सीनेशन सेंटर और वैक्सीनेटर लगाए जा रहे हैं। नई नीति के अनुसार मतदान तिथि के 10 दिन पहले तक सम्बंधित जनपद में सभी का टीकाकरण कर दिया जाएगा।

प्रदेश में तेजी से लग रही बूस्टर डोज

प्रदेश में 22 करोड़ 23 लाख से अधिक वयस्क डोज दी जा चुकी है जिसमें 13 करोड़ 93 से अधिक पहली डोज और 08 करोड़ 27 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है। जल्द ही 14 करोड़ व्यस्कों को टीके की पहली डोज दे दी जाएगी।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में दस जनवरी से शुरू हुई बूस्टर डोज अभियान के तहत अब तक 02 लाख 57 हजार से अधिक प्री-कॉशन डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 2 लाख 55 हजार से अधिक टेस्ट किए गए जिसमें 14765 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई।

अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी, समिति ने लगाई मुहर

अब तक यूपी में 9 करोड़ 55 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 71022 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 1070 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी।

Tags: first dose of vacciantionLucknow Newsup newsVaccinationvaccination in up
Previous Post

मकर संक्रांति कल, आज ही जुटा लें ये पूजन सामग्री

Next Post

हिरासत में लिए गए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Waseem Rizvi

हिरासत में लिए गए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी

यह भी पढ़ें

हत्या

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान की हत्या के बाद मौके पर जा रही पुलिस की गाड़ी से बच्चे की मौत, थानाध्यक्ष तथा चौकी इंचार्ज निलंबित

15/08/2020
Saurabh Raj Jain lived his fan moment in reality show Khatron Ke Khiladi

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में सौरभ राज जैन ने जीया अपना फैन मोमेंट

21/05/2021
Santram

Nikay Chunav Result: मतगणना से पहले प्रत्याशी की मौत, चुनाव रिजल्ट में मिली जीत

13/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version