• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध शराब समेत तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फर्रूखाबाद
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। विधान सभा चुनाव भारी कीमत पर बनाई जा रही अवैध शराब का धंधा करने वाले 03 अभियुक्तों को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसओजी टीम ने अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़ करते हुए लाखों रुपए के राजस्व हानि को उजागर किया।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में मुखबिर की सूचना के आधार पर एसओजी टीम प्रभारी बलराज भाटी एवं थानाध्यक्ष जहानगंज तथा राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार एवं कांस्टेबल रामू यादव, सर्विलांस आरक्षी अनुराग व विजय की संयुक्त पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ जहानगंज थाना अंतर्गत बसे गांव वेहटा के पास छापा मारकर घेराबंदी की।

पुलिस टीम ने मौके से अवैध शराब बनाने का धन्धा करने वाले शातिर किस्म के अभियुक्त आदित्य दुबे उर्फ सचिन निवासी आवास विकास कस्बा व कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज एवं इसी कोतवाली के गांव बरतिया निवासी शिवपाल जाटव पुत्र हरिराम तथा गांव पेरी गाड़िया दरौरा थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद निवासी गोरेलाल पुत्र रामलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मौके से संयुक्त पुलिस टीम ने इन धंधे बाजों के पास से 80 लीटर वाली प्लास्टिक कैनों मैं भरा हुआ 32 सौ लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 45 पौवा 200 मिली0 देसी शराब से भरे हुए, 35 सौ नये ढक्कन, 760 खाली पौवा, 262 बब्बर शेर मिरिंडा ब्रांड लेबल, प्लास्टिक की बाल्टी, मग, 01 लीटर प्लास्टिक वाली बोतल में भरा हुआ रंगीन द्रव्य, 03 सेट मोबाइल फोन, मोमबत्ती, माचिस, आधार कार्ड आदि शराब निर्माण करने वाली सामग्री बरामद की है।

बरामद की गई चीजों के बारे में जानकारी देते हुए राजस्व निरीक्षक ने बताया कि इससे 58 हजार क्वाटर शराब बनाई जा सकती है। जिसकी राजस्व कीमत लगभग 40 लाख रुपया होगी। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों का अपराधिक एवं अवैध कृत्यों का विवरण संकलित करने में जुटी पुलिस ने थाना जहानगंज में मुकदमा दर्ज कर तीनों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद चालान कर दिया।

Tags: crime newsfarrukhabad newsillegal liquorup news
Previous Post

ढाई किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

युवती से गैंगरेप व हत्या मामले में सीबीसीआईडी ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
arrested

युवती से गैंगरेप व हत्या मामले में सीबीसीआईडी ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Sony Xperia Ace 2 launched with many great features, price of phone

कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Sony Xperia Ace 2, जाने फोन की कीमत

20/05/2021
Anushka sharma

विराट की पारी पर पत्नी अनुष्का हुई इमोशनल, कहा- मेरी जिंदगी का बेस्ट मैच

23/10/2022
Hotel Milano

मेजर की कार फूंकने पर बड़ी कार्रवाई, होटल मिलानो एवं कैफे सील

10/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version