• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा अध्यक्ष से मिली अपर्णा यादव, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने पुष्पगुच्छ देकर अपर्णा का भाजपा में स्वागत किया।

भाजपा मुख्यालय में नड्डा से मुलाकात के दौरान अपर्णा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कई अन्य केंद्रीय नेता उपस्थित रहे।

अपर्णा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

मेरे हृदय में राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। मैं भाजपा की कार्यशैली से हमेशा से प्रभावित रही हूं चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन हो चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो या युवाओं के लिए रोजगार।
आप सबके सहयोग से जो भी अपनी क्षमता से कर सकूंगी करूंगी: श्रीमती @aparnabisht7#सबका_साथ_सबका_विकास pic.twitter.com/LrH60Fhcxi

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 19, 2022

इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में अपर्णा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- अपना परिवार नहीं संभाल पाएं सपा अध्यक्ष

अपर्णा, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। वह पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से लड़ चुकी हैं।

अपर्णा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीति और रीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

अपर्णा ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है।

Tags: aparna yadavbjpcm yogidelhi newsJP naddaKeshav mauryamulayam singh yadavNational newsswatantra devup election 2022Yogi News
Previous Post

मात्र 15 दिनों 50 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण, PM मोदी ने किशोरों के उत्साह को सराहा

Next Post

BB 15: अभिजीत के परिवार से नहीं मिली देवोलीना, बिचुकले की पत्नी ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post

BB 15: अभिजीत के परिवार से नहीं मिली देवोलीना, बिचुकले की पत्नी ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

ड्रैगन बोला- मुझे शक की निगाह से न देखें, भारत का दोस्त बनकर आगे बढ़ना जरूरी

13/08/2020
Heroin worth crores recovered

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लखनऊ हाईवे पर पलटी, स्टेपनी से निकली करोड़ो की हेरोइन

06/06/2021
carbon dating

ज्ञानवापी परिसर में मिला शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, विहिप का दावा

21/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version