• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम इंडिया की करारी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 31 रनों से दी शिकस्त

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की करारी हार हुई है। टेस्ट सीरीज़ को 1-2 से गंवाने के बाद उम्मीद थी कि वनडे सीरीज़ में हार का सिलसिला खत्म होगा, लेकिन पहले ही मैच में भारतीय टीम की बॉलिंग और बल्लेबाजी दोनों फेल नज़र आईं। साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 297 रनों के टारगेट को चेज़ करने में भारतीय बल्लेबाज फेल रहे और टीम इंडिया 31 रनों से मैच हार गई।

टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए तो पूर्व कप्तान विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट हुए। दोनों खिलाड़ियों के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन जैसे ही शिखर धवन आउट हुए उसके बाद टीम इंडिया की लय बिगड़ गई है और एक के बाद विकेट गिरते रहे। विराट कोहली भी आउट होने से पहले रंग में दिख रहे थे, लेकिन एक बार फिर वह शतक जड़ने से चूक गए।

इन दो बल्लेबाजों के अलावा कप्तान केएल राहुल (12 रन), ऋषभ पंत (16 रन), श्रेयस अय्यर (17 रन), वेंकटेश अय्यर (2 रन) फेल साबित हुए। ओपनिंग में कप्तान नहीं चले, तो मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह फेल साबित हुआ। यही वजह रही कि टीम इंडिया इतने बड़े स्कोर के करीब भी पहुंचती हुई नहीं दिखी।

आखिर में शार्दुल ठाकुर ने अकेले दम पर कुछ ज़ोर लगाने की कोशिश ज़रूर की। शार्दुल ने 43 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए और एक छक्का लगाया। हालांकि,अंत में शार्दुल अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए।

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को शुरुआत को बेहतरीन दिलवाई थी, लेकिन उसके बाद भारतीय बॉलर्स ने हथियार डाल दिए। रविचंद्रन अश्विन ने भी एक विकेट निकाला और देखते ही देखते अफ्रीका के तीन विकेट 68 रनों पर गिर गए थे। लेकिन इसके बाद तेंबा बावुमा (110), रस्सी डुसेन (129) के बीच ऐसी साझेदारी हुई कि टीम इंडिया के बॉलर्स पानी मांगते नज़र आए। दोनों खिलाड़ियों ने शतक जड़ा और 184 बॉल पर 204 रनों की साझेदारी की।

टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया, जबकि एक विकेट रन आउट से मिला। भुवनेश्नर कुमार, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर को एक भी विकेट नहीं मिला, जबकि तीनों ने रन लुटाए। मैच के बाद कप्तान केएल राहुल ने भी माना कि करीब 20 रन ज्यादा हमने दिए हैं।

Tags: cricket newskohlione day matchRainasourh africasports newsteam indiaTEST MATCH
Previous Post

टीकाकवर से छूटे लोगों की होगी पहचान, होम आइसोलेशन के मरीजों का लेंगी हालचाल

Next Post

अपर्णा यादव को प्रधानमंत्री और भाजपा की नीतियाँ पसंद आयीं उनका स्वागत है : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post

अपर्णा यादव को प्रधानमंत्री और भाजपा की नीतियाँ पसंद आयीं उनका स्वागत है : योगी

यह भी पढ़ें

liver

लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/09/2021
Jacqueline Fernandes

जैकलीन फर्नांडीस उठा रही है घुड़सवारी का लुत्फ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

07/10/2020
Waqf Board

कल लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, इतने घंटे होगी चर्चा

01/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version