• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोएडा न आने के लिए मायावती-अखिलेश पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुनाव के लिए एजेंडा के रूप में प्राथमिकता दी है, जबकि अन्य दलों ने वंशवाद और पारिवारिक राजनीति को बढ़ावा दिया। नोएडा न आने के लिए उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज भी कसा और कहा कि इन लोगों ने यहां न आकर नोएडा के विकास की उपेक्षा की।

गौतमबुद्ध नगर की आधिकारिक यात्रा के दौरान योगी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों का चयन करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि हमने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को एजेंडा बनाया है। राज्य में पहले वंशवाद और पारिवारिक राजनीति ने न केवल भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया और राज्य के लोगों, गरीबों, किसानों तथा युवाओं का शोषण किया, बल्कि इससे असुरक्षा का माहौल भी पैदा हुआ।

योगी ने कहा कि हर तीसरे दिन राज्य में दंगा भड़क जाता था। कहीं भी कर्फ्यू लगाये जाने पर विकास अपने आप बाधित हो जाता है। जब बेईमानी और भ्रष्टाचार आपके जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, तब आपको सुशासन नहीं मिल सकता है।

उन्होंने सपा,  कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशवाद और परिवारवाद से जुड़े इन लोगों ने अतीत में यह सब किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, अपराधी या तो जेल में कैद हैं या उन्होंने राज्य छोड़ दिया है।

अखिलेश सरकार में बहन-बेटियां नहीं थी सुरक्षित : ब्रजेश पाठक

मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर विधानसभा चुनाव से पहले असामाजिक तत्वों को टिकट देकर ऐसे लोगों को वापस लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ सपा बैकफुट पर आ गई है और अब वह दूसरी सूची जारी करने के लिए पर्याप्त साहस नहीं जुटा पा रही है।

योगी ने कहा कि जिस तरह के पेशेवर अपराधियों और माफियाओं को इसकी पहली सूची में टिकट दिये गये हैं, वे राज्य के लोगों का सामना करने की स्थिति में नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोगों तक विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा,   हमने इन्हीं मुद्दों पर 2017 का चुनाव जीता था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 में जो वादे किये थे, उन्हें पूरा किया है और 10 मार्च, 2022 को जब भाजपा एक बार फिर उप्र में सरकार बनाएगी, तब वह इस एजेंडा को फिर से आगे बढ़ाएगी।

अब यूपी में सिर्फ ईद ही नहीं, दिवाली भी रोशन होती है : श्रीकांत शर्मा

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में होने वाले चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी से होगी। परिणामों की घोषणा 10 मार्च को की जाएगी।

Tags: cm yogiElection 2022ep election 2022Lucknow Newsup electionup newsYogi News
Previous Post

सपा-RLD गठबंधन प्रत्याशी भड़ाना ने वापस लिया अपना नामांकन, नहीं लड़ेंगे चुनाव

Next Post

यूपी में कोरोना के 18 हजार से अधिक नये मामले आये

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post

यूपी में कोरोना के 18 हजार से अधिक नये मामले आये

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव akhilesh yadav

किसान को योगी सरकार ने कर दिया बर्बाद : अखिलेश यादव

18/11/2020
Matka Pulao

आज ट्राई करें मटका पुलाव, दोगुना हो जाएगा खाने का जायका

10/07/2024
B Praak

बी प्राक को मिली जान से मारने की धमकी, इस गैंगस्टर ने एक हफ्ते में मांगे 10 करोड़

17/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version