• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुड़के

Writer D by Writer D
21/01/2022
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन जोरदार गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 781.61 अंक तक का गोता लगा दिया था। हालांकि उसके बाद शेयर बाजार में हुई खरीदारी के कारण स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन बाजार अभी भी लगातार बिकवाली के दबाव में बना हुआ है और लाल निशान में ही कारोबार कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 425.25 अंक की गिरावट के साथ 59,039.37 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में जोरदार बिकवाली शुरू हो गई। जिसके कारण शुरुआती 15 मिनट में ही सेंसेक्स 781.61 अंक की गिरावट के साथ 58,683.01 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचते ही बाजार में खरीदार एक्टिव हो गए और चौतरफा लिवाली शुरू करके बाजार को सपोर्ट करना शुरू कर दिया।

खरीदारी के इस सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 470 अंक से अधिक की रिकवरी करके 59,159.45 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 418.77 अंक की कमजोरी के साथ 59,045.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 143.30 अंक की गिरावट के साथ 17,613.70 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआत के 15 मिनट के कारोबार में ही बिकवाली के दबाव की वजह से निफ्टी 231.65 अंक का गोता लगाकर 17,525.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस तेज गिरावट के बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया।

खरीदारों की ओर से हुई चौतरफा लिवाली ने अगले 30 मिनट में ही निफ्टी को 17,680.10 अंक के स्तर तक पहुंचा दिया। हालांकि इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दौर शुरू हो गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक नीचे की ओर लुढ़कने लगा। बिकवाली के दबाव की वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 139.35 अंक की गिरावट के साथ 17,617.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ ही कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग सेशन में 225.32 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,239.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 129.60 अंक की कमजोरी यानी 0.73 प्रतिशत टूटकर 17,627.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 634.20 अंक की गिरावट के साथ 59,464.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 181.40 अंक का गोता लगाकर 17,757 अंक के स्तर पर अपने कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Next Post

ॐ के उच्चारण से कुछ ही देर में ठीक हो जाती हैं कई बीमारियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post

ॐ के उच्चारण से कुछ ही देर में ठीक हो जाती हैं कई बीमारियां

यह भी पढ़ें

Boat

पर्यटक नाव पलटने से 15 की मौत, बचाव कार्य जारी

07/05/2023
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी, बोले-इस बार दशहरे में ‘रावण’ का नहीं, पीेएम का पुतला जलाया गया

28/10/2020
actresses arrested

2 एक्ट्रेस चोरी के आरोप में हुई गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version