• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, 2 हफ्तों से ICU में है गायिका

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
lata mangeshkar

lata mangeshkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। दिग्गज गाय‍िका लता मंगेशकर कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए जाने के बाद से अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें 8 जनवरी को कोव‍िड पॉज‍िट‍िव पाया गया था।

इसके बाद लता की उम्र और उनकी खराब तबीयत को ध्यान में रखते हुए उन्हें डॉक्टर्स की सख्त निगरानी में ICU में रखा गया। आज दो हफ्तों बाद भी लता ICU में हैं, लेक‍िन राहत की बात ये है, कि गाय‍िका की तबीयत में सुधार देखा गया है।

शुक्रवार को लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने बयान जारी कर अपील की क‍ि लता जी की तबीयत को लेकर गलत खबरें ना फैलाई जाएं। बयान के मुताब‍िक ‘विनम्र आग्रह। प्लीज गलत खबरों को हवा ना दें, लता दीदी ICU में हैं, डॉ। प्रतीत समदानी और उनकी टीम लता जी का इलाज कर रहे हैं। पर‍िवार और डॉक्टर्स को थोड़ी स्पेस चाह‍िए।’

पिछले हफ्ते भी लता मंगेशकर के ब‍िगड़ती तबीयत की अफवाह उड़ी थी। उस वक्त उनके प्रवक्ता ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था ‘इस तरह की गलत खबरें देखकर परेशानी होती है। प्लीज नोट लता दीदी की हालत स्थ‍िर है। काब‍िल डॉक्टर्स के तहत ICU में उनका इलाज जारी है। उनके घर लौटने के प्रार्थना करें।’

92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ है। ऐसे में डॉक्टर्स उनकी उम्र को लेकर ज्यादा अलर्ट हैं और इसीलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की सेहत का अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें 10-12 दिनों तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा, ताकि डॉक्टर की निगरानी में उनका बेहतर इलाज हो सके।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newslata mangeshkar critical conditionlata mangeshkar health updatelata mangeshkar hospitalisedlata mangeshkar icu
Previous Post

कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज जिला बदर, समर्थकों में मचा हड़कंप

Next Post

अमित शाह ने किया घर-घर जनसंपर्क, बोले- कैराना से पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर गए

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं हुईं सशक्त, 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

09/10/2026
Main Slider

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

09/10/2026
Main Slider

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार की सौगात, मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

09/10/2026
Main Slider

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

09/10/2026
Main Slider

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

09/10/2026
Next Post

अमित शाह ने किया घर-घर जनसंपर्क, बोले- कैराना से पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर गए

यह भी पढ़ें

Moong Dal Pakodi

शाम को बनाएं चटपटी, चाय के साथ लें इन पकौड़ी का स्वाद

16/07/2024
Prisoner Escaped

रोशनदान तोड़कर थाने से फरार हुए तीन मुलजिम, पुलिस चौकी में मचा हड़कंप

17/07/2021
fire broke out

भरूच के एपीएमसी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version