• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP TET 2021: STF ने पकड़ा सॉल्वर गैंग का सदस्य, अन्य सॉल्वर फरार

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद, शिक्षा
0
solver gang

solver gang

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक बार फिर साल्वर गिरोह निगाह लगाकर बैठा था, लेकिन मामले की जानकारी लगते ही एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद परीक्षा में बैठने के लिए आ रहे साल्वर स्टेशन में उतरने के बाद गायब हो गए।

पकड़े गए आरोपित को गिरफ्तार कर बरेली एसटीएफ यूनिट के अधिकारी आरोपित से पूछताछ कर रहे हैं। एसटीएफ बरेली यूनिट ने टीईटी में साल्वरों को बुलाने वाले सोनू पाल निवासी भगतपुर को तड़के मुरादाबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को मुरादाबाद के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों में शिक्षक पात्रता परीक्षा चल रही थी। पकड़े गए आरोपित ने अलग-अलग सेंटर अभ्यर्थियों की जगह साल्वरों को बिठाने का ठेका लिया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपित की बातचीत को रिकार्ड करने के बाद रविवार सुबह करीब चार बजे मुरादाबाद स्टेशन से गिरोह के सरगना सोनू पाल को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि सरगना के गिरफ्तार होते ही दूसरे राज्य से आए साल्वर आने से पहले ही गायब हो गए। पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने चार स्कूलों में परीक्षा में बैठने के साल्वरों को बुलाया था। इन चार स्कूलों में जब एसटीएफ की टीम जांच करने के लिए पहुंची तो चारों अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। आरोपित ने बताया कि उन्हें स्टेशन से साल्वरों को लेकर उनके सेंटर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।

UPTET परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने की तोड़फोड़

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बरेली,गोरखपुर, देवरिया,वाराणसी,सिद्धार्थ नगर के साथ ही अन्य जनपदों में साल्वरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइंस प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साल्वर गिरोह के एक आरोपित को पकड़ा गया है। पुलिस के साथ ही एसटीएफ के अधिकारी पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

दोनों पाली में शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मलित होंगे 34,357 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 39 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी शुरू हुई। लेकिन, कई परीक्षा केंद्रों पर बीएड व बीटीसी की छायाप्रति प्रमाणित न होने पर रोक दिया गया। इससे छात्रों का हंगामा भी हुआ। एसएस चिल्ड्रन अकादमी में करीब 12 परीक्षार्थियों को छायाप्रति प्रमाणित न होने पर रोका, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। आरएन इंटर कालेज में भी कई परीक्षार्थी बिना छाया प्रति प्रमाणित नहीं होने पर परेशान हुए।

करीब 10:15 बजे से प्रार्थना पत्र लिखवाने के बाद उनको एंट्री दी गई। पहली पाली में 19862 और दूसरी पाली में 14495 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी रही। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हो रही है। नवंबर में टीईटी पेपर लीक होने के कारण रद हो गई थी। अबकी बार नकलविहीन टीईटी कराने को पहले से ज्यादा सख्ती बरती गई। पर्यवेक्षकों ने भी परीक्षा केद्रों का निरीक्षण किया।

UPTET 2021: फिर लीक हुआ यूपी टीईटी का पेपर, PNP सचिव ने कही ये बात

केंद्रों पर आधा घंटे पहले ही एंट्री बंद कर दी गई। पहली पाली में 19862 में 17594 उपस्थित हुए और 2268 गैर हाजिर रहे। कुल 88.58 फीसद परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआइओएस अरुण कुमार दुबे ने बताया कि सभी 39 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। बारिश के कारण परीक्षार्थियों को कुछ आने में दिक्कत हुई। लेकिन, समय से पहुंचने वाले सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।

Tags: uptet 2021uptet 2021 examUPTET 2021 newsUPTET 2021 question paper leakUPTET 2021 updates
Previous Post

UPTET 2021: फिर लीक हुआ यूपी टीईटी का पेपर, PNP सचिव ने कही ये बात

Next Post

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर CM योगी ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, सपा की नीतियों और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति पर उठाए सवाल

28/09/2026
Roads
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को रफ्तार, 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

मेहनत को मिला सम्मान, ग्राम पंचायत अधिकारी पद के चयनित अभ्यर्थी बोले- चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में छाया योगी सरकार का यूपी स्टार्टअप मिशन

28/09/2026
Next Post

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर CM योगी ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

देश की चुनाव प्रक्रिया हर भारतीय के लिए गौरव का विषय : पीएम मोदी

11/11/2020

नवनियुक्त राज्यपाल ले. जनरल (रि) गुरमीत सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

14/09/2021
corona

SDM मेडिकल कॉलेज में कोरोना का कहर, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 306 पहुंचा

28/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version