• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव माफिया परस्त और माफिया को पस्त करने वालों के बीच : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवबंद/सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव अपराधी व माफिया परस्त लोगों और माफिया को पस्त करने वालों के बीच है।

पूर्व की सपा सरकार में माफिया व अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जाता था जबकि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली वर्तमान भाजपा सरकार ने माफिया व अपराधियों को प्रदेश से समूल समाप्त किया है। माफिया या तो जेल में हैं, या प्रदेश की सीमा से बाहर। या फिर वहां, जनता उन्हें जहां देखना चाहती थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह रविवार को देवबंद में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी ने जनता के हितों से कभी समझौता नहीं किया है और जनता भी बीजेपी को ही अपना नेतृत्व देने को संकलित है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि माफियाओं की संपत्ति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुलडोजर चलाकर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया है। जबकि  सपा के शासन में माफियाओं ने अकूत संपत्ति एकत्रित कर लोगों का शोषण किया था।

भाजपा सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही गुंडे, माफियाओं को सबक सिखाते हुए उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। आज माफिया की कब्जाई जमीनों को खाली कराकर गरीबों के मकान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से सुशासन, राष्ट्रवाद और विकास के अभियान में भाजपा के साथ जुड़ने की अपील की।

सार्थक प्रयास से चहुंओर दिख रहा सुरक्षा, निवेश और विकास

देवबंद में चुनाव प्रचार अभियान को धार देने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार के सार्थक प्रयास से आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा निवेश और विकास और दिख रहा है। यूपी सरकार के ठोस कदमों से सुरक्षा का वातावरणबना तो प्रदेश में निवेश भी तेजी से बढ़ा। आज उत्तर प्रदेश देश में दूसरे नंबर की मजबूत अर्थव्यवस्था है। सुरक्षा के माहौल को और सुदृढ़ करने के लिए देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर और कैराना में पीएससी भवन की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में जनकल्याण और विकास की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने रिकार्ड 1.52 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है।

अखिलेशजी! नई पेंशन स्कीम आपके पिताश्री ने ही लागू की थी

43 लाख से अधिक गरीबों को पीएम आवास बनाकर दिया गया है, 2.62 करोड़ व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए, 1.5 करोड़ से अधिक निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन और 1.4 करोड़ से अधिक निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए। 6 करोड़ लोगों को निशुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से फायदा पहुंचा है। 30 हजार गांवों में शुद्ध पेयजल की सुविधा पहुंची है। जिस बुंदेलखंड में पानी की त्रासदी होती थी, आज वहां हर घर नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है। रोड कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक्सप्रेसवे के संजाल से यूपी दिल्ली से दूर नहीं है। सहारनपुर से तीन घंटे में दिल्ली की यात्रा की जा सकती है। गंगा एक्सप्रेसवे के बन जाने से सहारनपुर पूर्वांचल से भी जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नोएडा के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बना रही है।

राष्ट्रभक्त को नमन, दलित के घर भोजन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवबंद में अपने अभियान की शुरुआत मां भारती के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। नेताजी की जयंती पर श्री सिंह स्थानीय सुभाष चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया। इसी क्रम में उन्होंने देवबंद विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बूथ संख्या 103 पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार के घर भोजन कर पार्टी की सामाजिक समरसता की रीति नीति को आगे बढ़ाया। देवबंद दौरे के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु दीपंकर महाराज से भी मुलाकात की।

Tags: Election 2022elections 2022Saharanpur newsswatantra devUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up news
Previous Post

अखिलेशजी! नई पेंशन स्कीम आपके पिताश्री ने ही लागू की थी

Next Post

यह नई सपा नहीं ये वही सपा है, 10 मार्च को अखिलेश जी कहेंगे EVM बेवफ़ा है : अनुराग ठाकुर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Next Post

यह नई सपा नहीं ये वही सपा है, 10 मार्च को अखिलेश जी कहेंगे EVM बेवफ़ा है : अनुराग ठाकुर

यह भी पढ़ें

शहनाज गिल

Bigg Boss14 : बिग बॉस के घर में शहनाज का प्रवेश, सलमान को दी फ्लाइंग किस

01/11/2020
Anupama-Tulsi

‘अनुपमा’ को पछाड़ इस बहू की बादशाहत लौटी, ये हैं इस हफ्ते के टॉप-20 शोज

20/02/2026
Tulsi

यौन रोग को दूर करेगा तुलसी का पत्ता, जानें और भी फायदे

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version