• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेशजी! नई पेंशन स्कीम आपके पिताश्री ने ही लागू की थी

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने प्रदेश की जनता को ‘पेंशन विहीन’ करने की समाजवादी पार्टी के षड्यंत्र का खुलासा करके योजना बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनके पिताश्री मुलायम सिंह यादव ने मिल कर कर्मचारियों की पेंशन के साथ खिलवाड किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी ने सही समय पर ‘पेंशन विहीन’ जनता को राहत दी जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।

जे एन तिवारी ने कहा कि यूपी में नई पेंशन स्कीम को उनके मुलायम सिंह यादव ने ही लागू किया था। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना समाप्त करके नई योजना लागू की अखिलेश को तब कोई दिक्कत नहीं हुई। अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक खामोश रहे। अगर यह योजना नापसंद थी तो पापा के फैसले को क्यों नहीं पलट दिया?

वित्त मंत्रालय में 590 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश को शिक्षकों व कर्मचारियों को यह भी बताना चाहिए कि अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने इसके लिए सरकार का दस हजार करोड़ रुपये का अंशदान क्यों नहीं जमा नहीं किया था?। योगी सरकार के आने के बाद अखिलेश यादव के कार्यकाल का बकाया अंशदान भी जमा कराया गया जिससे कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिलता रहे।

उन्होंने कहा कि झूठे वादों से गुमराह करने की सपा प्रमुख की चाल को शिक्षक, कर्मचारी बखूबी समझ रहे हैं। पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा सपा का सिर्फ चुनावी स्टंट है।

Tags: Election 2022elections 2022jn tiwariLucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up news
Previous Post

वित्त मंत्रालय में 590 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Next Post

चुनाव माफिया परस्त और माफिया को पस्त करने वालों के बीच : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Halshasthi Vrat
Main Slider

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

01/09/2026
Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Achari Funda
Main Slider

मेहमानों को पिलाना चाहते है कुछ खास ड्रिंक तो सर्व करें ‘अचारी फनडा’

01/09/2026
Next Post

चुनाव माफिया परस्त और माफिया को पस्त करने वालों के बीच : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

arrested

एक किलो गांजा सहित अभियुक्त गिरफ्तार

04/12/2021
Statue of Liberty

तेज़ तूफान में गिरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, वीडियो वायरल

16/12/2025
Diabetes

डायबिटीज को करेगी कंट्रोल ये रामबाण चीज

20/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version