• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATS की छापेमारी, लखनऊ में पकड़े गए आतंकी से मिले थे 26 जनवरी को हमले के इनपुट

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
ats

ats

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आतंक निरोधक दस्ता (ATS) ने लखनऊ के खदरा इलाके में सोमवार को छापेमारी की है। यह छापेमारी बीते 11 जुलाई को पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मिनहाज से मिले इनपुट के आधार पर हुई है।

ATS ने मिनहाज को मड़ियांव से पकड़ा था। उसके फोन से दो लड़कों की फोटो मिली थी। दोनों खदरा के रहने वाले हैं। इन्हें ATS ने पूछताछ के लिए उठाया भी था, लेकिन बाद में उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। दोनों की तलाश चल रही है। बताया जा रहा है कि आतंकी 26 जनवरी के मौके पर हमला करने की फिराक में थे। फिलहाल, इस बात की अभी तक किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं है।

मिनहाज के कॉल डिटेल में तीन ऐसे नंबर मिले जिसपर अक्सर लंबी बातचीत होती रही है। इन नम्बरों को सर्विलांस सेल ने ट्रेस किया तो मिनहाज की गिरफ्तारी के दिन 11 जुलाई को तीनों की लोकेशन दुबग्गा में मिनहाज के घर के आसपास मिली। इसपर शक गहराया तो एटीएस ने इनकी मौजूदा लोकेशन पता करने का प्रयास किया। तीनों नंबर बंद होने की वजह से बड़ी मशक्कत के बाद रविवार को पता चला कि तीनों नम्बर सीतापुर रोड पर खदरा निवासी मिनहाज के दोस्तों के हैं। इसपर ATS की टीम इन्हें पकड़कर ले गयी। ATS ने पूछताछ में इनसे मिनहाज से सम्पर्क और उसके पास मिली पिस्टल के बारे में सवाल जवाब किए।

कॉल डिटेल में गिरफ्तारी से पहले लम्बी बातचीत से गहराया शक

ATS सूत्रों का कहना है कि मिनहाज की कॉल डिटेल में तीनों दोस्तों की उसकी गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही 5 बार लम्बी बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। पूछताछ में तीनों युवकों ने मिनहाज को दोस्त बताया, मगर आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने से इनकार किया है। काफी मशक्कत के बाद भी UP ATS को युवकों के खिलाफ कोई ठोस सुबूत नहीं मिले।

हवाला व्यापारियों के ठिकानों पर IT का छापा, 3 करोड़ से अधिक रुपए बरामद

तीनों ने बताया कि मिनहाज के पकड़े जाने के बाद वह इतना डर गए कि फोन बंद कर लिया था। लेकिन वह लोग घर पर ही रहे और भागे नहीं। ATS के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें एक युवक वर्कशाप पर, बाकी दो एक कम्पनी में प्राइवेट जॉब करते हैं। करीब चार साल पहले मिनहाज की खदरा में इनवर्टर, बैट्री की दुकान थी। तीनों की उससे जान पहचान इसी दुकान पर आने-जाने की वजह से हुई थी।

Tags: ats raidcrime newskhadra newsLucknow Newsterrorist minhaajup news
Previous Post

फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Next Post

AAP प्रत्याशी ने किया आत्मदाह का प्रयास, लगाया ये आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

AAP प्रत्याशी ने किया आत्मदाह का प्रयास, लगाया ये आरोप

यह भी पढ़ें

massive fire

दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियों ने पाया काबू

12/06/2022
Fire broke out in CBI building

CBI बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां

08/07/2021
murder

पत्नी की गला दबाकर की हत्या, कोतवाली जाकर खुद दी घटना की सूचना

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version