• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने चार पूर्व विधायकों समेत छह टिकट किये फाइनल, इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार 

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। सोमवार की शाम आखिरकार समाजवादी पार्टी ने जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें वर्तमान विधायक के साथ ही चार पूर्व विधायकों एवं एक पूर्व प्रत्याशी को टिकट दिया गया है।

हालांकि अभी 3 सीटों पर प्रत्याशियों के फाइनल न होने से संशय बरकरार है। समाजवादी पार्टी ने महोली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सीतापुर सदर से पूर्व विधायक राधेश्याम जयसवाल, हरगांव से पूर्व मंत्री एवं विधायक रामहेत भारती, बिसवां से पूर्व प्रत्याशी अफजाल कौसर, सेवता से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बाबू एवं महमूदाबाद से मौजूदा विधायक नरेंद्र वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

इनमें सेवता विधानसभा सीट से महेंद्र सिंह झीन बाबू 2017 में चुनाव नहीं लड़े थे। इनके स्थान पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर शिव कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा गया था।

वही हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए रामहेत भारती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है। रामहेत भारती बसपा शासन में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

आजम खान को सपा ने दिया रामपुर का टिकट, यहां देखें 159 प्रत्याशियों की सूची

सदर विधानसभा से वर्तमान विधायक राकेश राठौर भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे, लेकिन इनको टिकट न देकर चार बार के विधायक रहे राधेश्याम जयसवाल पर विश्वास जताया है। पार्टी द्वारा मिश्रिख, सिधौली एवं लहरपुर सीट से अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। इन सभी सीटों पर कई दिग्गज अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

 

 

Tags: Election 2022elections 2022mathura newssamajwadi candidates list 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up newsचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

इस बार यूपी चुनाव में खलेगी कल्याण, अजीत, बेनी, लालजी जैसे नेताओं की कमी

Next Post

यूपी में कोरोना के 11,159 नये केस, 10,836 मरीज हुए संक्रमित मुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
corona

यूपी में कोरोना के 11,159 नये केस, 10,836 मरीज हुए संक्रमित मुक्त

यह भी पढ़ें

murder

किसान की सिर कुचल कर निर्मम  हत्या

18/02/2023
sandhu

सभी महत्वपूर्ण प्रोजक्ट उन्नति पोर्टल में शामिल किये जाएं : मुख्य सचिव

17/05/2022
fire in night club

नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की मौत

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version