• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

Writer D by Writer D
08/10/2026
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को वाराणसी में प्रस्तावित टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण किया। नदेसर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अवसर मिले तो वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प माह’ के तहत यह प्रतियोगिता वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना, उनमें नई उम्मीद और आत्मविश्वास पैदा करना तथा खेल के माध्यम से समावेशी भारत का संदेश देना है।

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने नितिन नवीन को प्रतियोगिता की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार, 9 अक्टूबर से होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह राज्यों की टीमें गुरुवार शाम तक वाराणसी पहुंच जाएंगी। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, आवागमन सहित प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

डॉ. ओझा ने कहा कि यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सशक्त मंच प्रदान करेगी। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

Tags: varanasi news
Previous Post

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

Next Post

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

यह भी पढ़ें

madan kaushik

उत्तराखंड: प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर

23/03/2021

नई शिक्षा नीति के 1 साल हुये पूरे, आज प्रधानमंत्री देशभर के टीचर्स और स्टूडेंट को करेंगे संबोधित

29/07/2021
भीषण आग

गुजरात : गांधीनगर केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version