• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने एक मजबूत लोकतंत्र और इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 25 जनवरी, 2022 को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्देश दिया है।

आयोग के अनुसार 25 जनवरी के दिन 12th नेशनल वोटर्स डे को संपूर्ण देश में ‘चुनाव को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना (Making Election Inclusive, Accessible and Participative) विषय की मूल भावना को लेकर मनाया जाएगा तथा मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी जाएगी। इसी क्रम में गत वर्षाे की भांति पूरे प्रदेश में उ0प्र0 विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संदर्भ में मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे कि मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता आए और सबकी भागीदारी से हमारे देश में लोकतंत्र को मजबूती मिले।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जनपद लखनऊ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन पूर्वाह्न 11ः30 बजे से अपराह्न 12ः30 बजे तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्य के अनुरूप 25 जनवरी को संपूर्ण प्रदेश में आयोग द्वारा निर्धारित थीम पर कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी मंडलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों/जिलाधिकारियों को जहां तक संभव हो सके, ऑनलाइन मोड पर इस उत्सव को मनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के साथ वयोवृद्ध, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर तथा महिलाओं एवं नवयुवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा इस दिन प्रदेश भर में स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेंगी।

इस बार यूपी चुनाव में खलेगी कल्याण, अजीत, बेनी, लालजी जैसे नेताओं की कमी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस संबंधी कार्यक्रम एवं क्रिएटिव को अधिक से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स/वेबसाइट्स में #NVD2022 का प्रयोग करते हुए अपलोड करने की अपील की है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि इस दिन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोस्टल बैलट, मतदेय स्थलों पर उपलब्ध सुविधाएं, ईवीएम, वीवीपैट, वोटर हेल्पलाइन एप तथा एथिकल वोटिंग की जानकारी से संबंधित फिल्म/प्रदर्शनी को दिखाया जाए तथा प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं को वोटर कार्ड उपलब्ध कराया जाए।

Tags: Election 2022elections 2022National Voters DayUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

क्या पीठासीन अधिकारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा सकती है? : हाईकोर्ट

Next Post

बरातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
Road Accident

बरातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रदेव सिंहSwatantra dev Singh

स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि पीएम मोदी से क्या-क्या सीखा जा सकता है ?

16/09/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कृत

25/11/2025
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव चुने गए सपा संसदीय दल के नेता, छोड़ेंगे ये सीट

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version