• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस प्रचारक RPN सिंह, बोले- देर आए दुरुस्त आए…

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर रतनजीत प्रताप सिंह (आरपीएन सिंह) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति में आरपीएन सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्वतंत्र देव सिंह ने प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर उनका स्वागत किया।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद आरपीएन सिंह ने जेपी नड्डा के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह का धन्यवाद किया। वह बोले कि पीएम मोदी ने काफी कम समय में राष्ट्रनिर्माण का कार्य किया है। सिंह ने यह भी कहा कि यूपी में सीएम योगी ने कानून व्यवस्था में सुधार किया है। वह आगे बोले कि मैं पूर्वांचल से आता हूं जिसका मुझे गर्व है। यहां डबल इंजन की सरकार ने काफी विकास कार्य किए हैं।

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए। वह बोले कि काफी लोग उनको पहले से कहते थे कि उनको बीजेपी में जाना चाहिए। वह बोले कि इसपर मैं यह कहना चाहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए।

Senior Congress leader Shri RPN Singh joins BJP at party headquarters in New Delhi. #JoinBJP https://t.co/fClG9hAweC

— BJP (@BJP4India) January 25, 2022

इस मौके पर आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 साल जिस पार्टी में रहा, वो पार्टी अब वो पार्टी नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है वो पूरे देश ने देखा है। पूर्वांचल में जिन योजनाओं का सपना देखा जाता था वो आज लोगों ने हकीकत में देखा है। कानून व्यवस्था को जिस तरह से पिछले पांच सालों में ठीक करने का काम हुआ उसे पूरे देश ने देखा है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में आरपीएन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिलेगी। इससे पहले आरपीएन सिंह ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक RPN सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

सिंह ने ट्वीट कर कहा, “ यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है और मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं।”

कौन हैं आरपीएन सिंह

रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) पूर्वांचल के कुशीनगर जनपद स्थित पडरौना के राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे सैंथवार बिरादरी से आते हैं। कांग्रेस से उनके परिवार का पुराना नाता रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी वर्ष 2009 के आम चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान उनके महल में ठहरी थीं। इससे समझा जा सकता कि कांग्रेस और गांधी परिवार में आरपीएन सिंह की क्या अहमियत रही है। वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम के विश्वसनीय सदस्य थे।

आरपीएन सिंह के पिता स्व. कुंवर सीपीएन सिंह भी कांग्रेस से जुड़े रहे। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में रक्षा राज्यमंत्री थे।

आरपीएन सिंह का अब तक का राजनीतिक सफर

आरपीएन सिंह पडरौना से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये। वह वर्ष 1996, 2002 और 2007 में कांग्रेस से विधायक रहे। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में वे कुशीनगर सीट से विजयी होकर संसद पहुंचे। 15वीं लोकसभा में उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व संभाला। वे गृह राज्य मंत्री, राष्ट्रीय राजमार्ग व सड़क परिवहन, पेट्रोलियम राज्य मंत्री रहे। वर्ष 2014 में वे भाजपा के राजेश पांडेय से चुनाव हार गये।

आरपीएन सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1964 को दिल्ली में हुआ। उनकी पत्नी सोनिया सिंह एनडीटीवी की वरिष्ठ पत्रकार हैं। सिंह की तीन बेटियां भी हैं।

Tags: Bhartiya Janta Partybjpcongressdelhi newsNational newsRPN Singh
Previous Post

मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड से नवाजे गए यूपी पुलिस के सिंघम ADG प्रशांत कुमार

Next Post

आवाम के दिल में रहते हैं आजम खान, जनता लड़ती है उनका चुनाव : अब्दुल्लाह आज़म

Writer D

Writer D

Related Posts

Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
पंजाब

NSEL घोटाले में 13 साल बाद राहत, ₹3,464 करोड़ की संपत्ति बेचने की मंजूरी

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Next Post

आवाम के दिल में रहते हैं आजम खान, जनता लड़ती है उनका चुनाव : अब्दुल्लाह आज़म

यह भी पढ़ें

Anandiben

परिवार व समाज को आवेश एवं क्रोध के कारण होने वाले अपराधों से रोकें  : आनंदीबेन

29/01/2021
RRR

Oscars में बजा भारत का डंका, RRR के नाटू-नाटू ने जमाया रंग, इस फिल्म ने रचा इतिहास

13/03/2023

रविंद्र जडेजा के मैदान से बाहर जाने पर माइकल वॉन ने उठाए सवाल

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version