• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा जितने पैसे से चलाती थी साल भर सरकार, उससे अधिक योगी ने किसानों को दिए

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
sugarcane

sugarcane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में किसानों को लेकर विरोधी दलों के दावों की पोल गन्ना और कृषि विभाग खोल रहा है। योगी सरकार ने सपा सरकार के वित्त वर्ष 2015-16 में सालाना बजट में पेश तीन लाख दो हजार 687 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का किसानों को भुगतान किया है। जितनी धनराशि से सपा सरकार पूरे प्रदेश में विभिन्न योजनाओं को चलाती थी, योगी सरकार ने उससे अधिक धनराशि किसानों को दिया है।

प्रदेश सरकार ने पांच साल में 3,23,245 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि किसानों को महज कुछ योजनाओं के तहत ही दे दिया है। सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने में पिछली सरकारों से चली आ रही परिपाटी को बदल दिया है। पहले की अपेक्षा अब गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। साथ ही साल दर साल चलने वाली पेंडेंसी पर भी विराम लगा है। योगी सरकार ने पिछले सरकार के दौरान पेराई सत्रों का 10,661.38 करोड़ रुपए बकाया सहित इस साल 20 जनवरी तक 1,55,435.44 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान कराया है।

86 लाख किसानों को 36 हजार करोड़ रुपए देकर कर्ज माफी की गई है। एमएसपी पर किसानों से रिकार्ड 476 लाख मीट्रिक टन से अधिक अनाज खरीद कर 84,000 करोड़ का भुगतान किया गया है। कृषि विभाग की ओर से एक करोड़ 20 लाख किसानों को बीज, यंत्र और कृषि रक्षा रसायन में 2665 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है।

मुख्यमंत्री कृषक कल्याणकारी योजना के तहत 60 हजार से अधिक किसानों को सौ करोड़ रुपए से ज्यादा धनराशि से किसानों की मदद की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में दो करोड़ 55 लाख किसानों को 42,565 करोड़ का भुगतान किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 28 लाख से अधिक किसानों को 2480 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

तीन लाख 90 हजार फर्जी सट्टे किए बंद, 12.42 लाख नए गन्ना किसानों को बनाया सदस्य

गन्ना विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी का कहना है कि गन्ना किसानों की सहूलियत के लिए चीनी उद्योग और नई परियोजनाओं के लिए 33 सौ करोड़ से अधिक का निवेश किया है। इसमें चीनी मिलों की क्षमता वृद्धि से लेकर नई चीनी मिलें भी लगाई गई हैं।

31 जनवरी तक 100% लोगों को पहली, 75% को दूसरी डोज देने का लक्ष्य: सीएम योगी

किसानों को पारदर्शी तरीके से पर्चियों के लिए तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए एसएमएस से सूचना दी जा रही है। जिस कारण तीन लाख 90 हजार फर्जी सट्टे बंद किए गए हैं और 12.42 लाख नए गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों को सदस्य बनाया गया है। देश में गन्ना, चीनी उत्पादन और एथनॉल आपूर्ति में प्रदेश पहले पायदान पर है। एथनॉल का उत्पादन वर्ष 2016-17 में 43.25 करोड़ लीटर से वर्ष 2020-21 में बढ़कर 107.21 करोड़ लीटर हो चुका है।

14 चीनी मिलों की पेराई क्षमता के बराबर लग रही खांडसारी इकाईयां : राणा

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि सरकार ने नई खांडसारी इकाईयों के लिए 275 लाइसेंस जारी किए हैं। जिनकी पेराई क्षमता 69,450 टीसीडी होगी और यह 5,000 टीसीडी की लगभग 14 चीनी मिलों की पेराई क्षमता के बराबर है। इन इकाईयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में 1161.20 करोड़ का कृषि निवेश होगा और करीब 30,920 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। पहले से चल रही खांडसारी इकाईयों के पुर्नसंचालन के लिए निशुल्क लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा रहा है।

पिछली सरकार से चले आ रहे बकाए 10,661 करोड़ रुपए का भी किया भुगतान

योगी सरकार ने प्रदेश में पेराई सत्र 2021-22 में 8,698.11 करोड़, 2020-21 में 31,684.63 करोड़, पेराई सत्र 2019-20 में 35,898.85 करोड़, 2018-19 में 33,048.06 करोड़ और 2017-18 के 35,444.06 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। साथ ही पिछले सरकार के दौरान पेराई सत्रों का 10,661.38 करोड़ सहित अब तक कुल 1,55,435.44 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान कराया है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

31 जनवरी तक 100% लोगों को पहली, 75% को दूसरी डोज देने का लक्ष्य: सीएम योगी

Next Post

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया जाएगा सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026
Main Slider

विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है औजारों और मशीनों की पूजा? जानें यंत्रों को विश्राम देने का महत्व

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

16/09/2026
CM Yogi
Main Slider

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Next Post
neeraj chopra

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया जाएगा सम्मानित

यह भी पढ़ें

yogi

सीएम योगी 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को सौपेंगे उनके घरौनी प्रमाणपत्र

21/06/2022
MLA Rambir Shaukeen arrested

दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन गिरफ्तार, चार जनवरी तक न्यायिक हिरासत

22/12/2020
vastu tips

दरवाजे की तरफ पीठ करके बैठने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version