• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब पडरौना से मुश्किल होगी स्वामी की राह!

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Swami Prasad Maurya

swami prasad maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। कांग्रेस के बड़े सितारे रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन (रतनजीत प्रताप नारायण) सिंह के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस की हताशा स्वाभाविक है। पर, इससे चिंता की लकीरें समाजवादी पार्टी के नेताओं के माथे पर भी खिंचती दिख रही हैं।

पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन की गिनती पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में होती है। राजघराने से ताल्लुक होने के नाते हर वर्ग में उनका सम्मान है। खुद पिछड़ी जाति का होने के नाते उनकी पिछड़ी जातियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इन्हीं जातियों की भाजपा में उपेक्षा का आरोप लगा स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हुए।

दीगर बात यह भी है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जिस पडरौना विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, वह आरपीएन की व्यक्तिगत मजबूती वाला इलाका है और वह यहां से  लगातार तीन बार जीत की तिकड़ी भी लगा चुके हैं। इसे स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं करेगा कि वर्तमान चुनाव में आरपीएन सिंह की इस क्षेत्र में व्यक्तिगत पकड़ अब भाजपा को मजबूत करेगी।

कुंवर आरपीएन सिंह के भाजपाई होने पर ठेस भले ही कांग्रेस को लगी है लेकिन दर्द समूचे विपक्ष के लिए उभरेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंह एक कुशल संगठनकर्ता भी माने जाते हैं। उनके पास कांग्रेस में झारखंड राज्य का सांगठनिक प्रभार भी था। अपने साथ कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखना उनकी खूबी मानी जाती है। 1996, 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में वह उस दौर में कांग्रेस के लिए पडरौना विधानसभा सीट से जीतते रहे जब पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वोट बैंक लगभग डूब चुका था।

सीएम योगी ने विधान सभा के सामने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

2009 में लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तब से यहां दो बार बसपा और एक बार (गत चुनाव में) भाजपा के टिकट पर स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव जीतते रहे हैं। अब जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हो गए हैं और पडरौना राजघराने के कुंवर भाजपा संग आ गए हैं तो यहां की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। बेटे को ऊंचाहार की सीट न दिलवा पाए स्वामी के सामने पडरौना से भी लखनऊ की राह आसान नहीं दिख रही होगी।

सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य खेमे में चिंता इस बात को लेकर होगी कि कहीं आरपीएन को भाजपा पडरौना से प्रत्याशी न बना दे। टिकट का फैसला तो पार्टी को करना है लेकिन आरपीएन के आने से उनकी व्यक्तिगत पकड़ का लाभ अब भाजपा के ही खाते में आएगा

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

उत्तराखंड की टोपी और मणिपुर के गमछे में नजर आए पीएम मोदी, खास अंदाज में किया सैल्यूट

Next Post

BJP का एजेंडा अपराधियों को जेल भेजने का है, SP का एजेंडा अपराधियों को विधानसभा भेजने का: स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post

BJP का एजेंडा अपराधियों को जेल भेजने का है, SP का एजेंडा अपराधियों को विधानसभा भेजने का: स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Supreme Court

बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन: चुनाव आयोग को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

10/07/2025
banda jail

इस जेल में रची जा रही थी साजिश, SOG ने जेलकर्मी को घर से उठाया

04/09/2021
virat hardik

मुंबई और बैंगलोर की नजरें प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version