• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज़हरीली शराब कांड: अब तक 10 की मौत, आबकारी इंस्पेक्टर और सिपाही निलंबित

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, रायबरेली
0
poisonous liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। ग्राम पहाड़पुर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले में शराब ठेकेदार और सेल्समैन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आबकारी इंस्पेक्टर और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में मंगलवार देर शाम को कुछ लोगों ने शराब पी थी। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने पहाड़पुर के शराब ठेके से शराब लेकर पी और सो गए। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद देर रात सभी को महराजगंज के सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब तक जिनकी मौत हुई है उनमें ग्राम पहाड़पुर निवासी सरोज (40), रामसुमेर (50), सुखरानी (45), पंकज सिंह पुत्र अशोक, चंद्रपाल पुत्र बलाऊ, पूरे छत्ता निवासी बंटी (45), थुलवसा निवासी कासिम, लोध्वमऊ निवासी बचाई पुत्र दुजई, बहादुरनगर निवासी कल्लू पुत्र बुधई और थुलवसा के भट्ठा मजदूर रामबहादुर शामिल हैं। कम से कम छह लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जहरीली शराब का कहर, महिला समेत छह की मौत

सीएचसी से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहरीली शराब से अब तक 10 लोगों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासन ने अबतक सिर्फ छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित कई अधिकारी कैंप कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने घटना की तुरंत जांच के आदेश दिये हैं। मौके पर पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह भी पहुंची और घटना का जायजा लिया।

इस मामले में शराब ठेकेदार धीरेंद्र सिंह और सेल्समैन के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर उनके घरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई की गई है और आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार और सिपाही धीरेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्य को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है।

Tags: crime newsPoisonous liquor scandalraibareilly newsup news
Previous Post

घर बैठे आसानी से करें PAN कार्ड अप्लाई, यहां जाने पूरी प्रक्रिया

Next Post

राजपथ पर काशी विश्वनाथ धाम का अद्भुत वैभव सोशल मीडिया में छाया

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post

राजपथ पर काशी विश्वनाथ धाम का अद्भुत वैभव सोशल मीडिया में छाया

यह भी पढ़ें

Dinesh Sharma

बुधवार को जौनपुर में आएंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

07/12/2021
CM Dhami

रेवेन्यू सरप्लस की उपलब्धि पर CM धामी ने CAG रिपोर्ट का जताया आभार

23/09/2025
Akhilesh Yadav Rally

अखिलेश की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने फिर किया हंगामा, पुलिस पर फेंके पत्थर

22/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version