• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना Internet  के कर सकेंगे Digital लेन-देन, RBI जल्द शुरू करेगा पायलट प्रोजेक्ट

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, Tech/Gadgets, राष्ट्रीय
0
digital payment

बिना Internet  के कर सकेंगे Digital लेन-देन, RBI जल्द शुरू करेगा पायलट प्रोजेक्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक ऐसी सुविधा की शुरुआत की है, जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे। दरअसल, आरबीआई ने ‘ऑफलाइन’ यानी बिना इंटरनेट के कार्ड और मोबाइल के जरिए छोटी राशि के भुगतान की अनुमति दे दी है।

इसके तहत एक बार में 200 रुपए तक के भुगतान की अनुमति होगी।केंद्रीय बैंक की इस पहल का मकसद उन जगहों पर भी डिजिटल लेन-देन के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करना है, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमी है। रिजर्व बैंक ने ‘विकासात्मक और नियामकीय नीतियों पर बयान’ में कहा, ‘केंद्रीय बैंक इकाइयों को ‘ऑफलाइन भुगतान समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है।

राजस्थान : विधानसभा सत्र से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज, नड्डा से मिली वसुंधरा

केंद्रीय बैंक की अधिसूचना के अनुसार पायलट योजना के तहत भुगतान कार्ड, वॉलेट या मोबाइल उपकरणों या अन्य किसी माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिये किसी अन्य प्रकार के वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।

हालांकि, अभी सिंगल पेमेंट के लिए अधिकतम सीमा 200 रुपये है लेकिन भविष्य में ये रकम बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल, इसे पायलट योजना के तहत चलाया जाएगा, बाद में आरबीआई औपचारिक व्यवस्था स्थापित करने के बारे में निर्णय करेगा।

पायलट योजना 31 मार्च, 2021 तक चलेगी।आरबीआई ने कहा, ‘खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट का अभाव या उसकी कम स्पीड डिजिटल भुगतान के रास्ते में बड़ी बाधा है। इसको देखते हुए कार्ड, वॉलेट और मोबाइल उपकरणों के माध्यम से ऑफलाइन भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। उम्मीद है कि इससे डिजिटल भुगतान को और बढ़ावा मिलेगा।

रिया चक्रवर्ती ने की थी एक्टर के ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़! बदलना चाहती थीं पासवर्ड

केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि ‘पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर’ (पीएसओ) को ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) लागू करना होगा। डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ विवाद और शिकायतें भी बढ़ी हैं। शिकायतों के समाधान की यह व्यवस्था नियम आधारित और पारदर्शी होगी।

इसमें मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा या अगर होगा भी तो बहुत कम। इस पहल का मकसद विवादों और शिकायतों का समय पर और प्रभावी तरीके से निपटान करना है।

Tags: 24ghante online.comdigital paymentsoffline paymentspayments without internetRBIआरबीआईऑफलाइन पेमेंटडिजिटल पेमेंटबिना इंटरनेट के भुगतान
Previous Post

कोझिकोड एयरपोर्ट का ‘टेबलटॉप’ रनवे, विमान के लैंडिंग के लिए रहा खतरनाक 

Next Post

हेपेटाइटिस-सी की दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना का असर नहीं!

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
हेपेटाइटिस सी दवा

हेपेटाइटिस-सी की दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना का असर नहीं!

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

drowning

तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

21/08/2025

स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं और बुक बैंक अनिवार्य : मुख्य सचिव

06/05/2026

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से विधानसभा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version