• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लहूलुहान अवस्था में मिला वृद्ध का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को एक वृद्ध ग्रामीण का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव केशपुरा एवं ककरारा के बीच बुधवार को एक वृद्ध ग्रामीण का शव लोगों ने लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना खैरगढ़ पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुट गयी।

पुलिस ने मृतक की पहचान थाना एका क्षेत्र के गांव गहेरी निवासी अनोखे लाल (65) पुत्र गंगा सिंह के रूप में करते हुए सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गये। परिजनों ने बताया कि अनोखे लाल मंगलवार शाम खेतों पर जानवरों की रखवाली करने गये थे, इसके बाद आज उन्हें पुलिस द्वारा शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

मृतक के चचेरे भाई वीरेन्द्र सिंह ने गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी खैरगढ़ ने बताया कि वृद्ध का शव मिला है। मृतक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के चचेरे भाई वीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newsfirojabad newsMurder Newsup news
Previous Post

अवैध हुक्काबार पर छापा, दो गिरफ्तार

Next Post

जानिए शरीर के लिए क्यों इतना जरूरी है विटामिन K

Writer D

Writer D

Related Posts

God
Main Slider

देवी-देवताओं को लगाएं इनका भोग, मिलेगा आर्थिक लाभ का आशीर्वाद

03/07/2026
Basket Chaat
Main Slider

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
Next Post

जानिए शरीर के लिए क्यों इतना जरूरी है विटामिन K

यह भी पढ़ें

Sana Khan became a victim of trolling, questions about her burqa

सना खान हुई ट्रोलिंग का शिकार, उनके बुरके को लेकर किए सवाल

03/06/2021
AK Sharma

बिना ओबीसी आरक्षण के नगरीय निकाय चुनाव नहीं कराएंगी प्रदेश सरकार: एके शर्मा

29/12/2022
Yellow Teeth

दांतों का पीलापन कर रहा आपको शर्मिंदा, इन उपायों से लौटाए इनकी सफेदी

11/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version