• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तंजीम फातिमा ने स्वार से भरा पर्चा, बेटे अब्दुल्ला आजम के नामांकन पर लटकी तलवार

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
Dr. Tazin Fatima

Dr. Tazin Fatima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। यूपी चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट (Suar Assembly Seat) से आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा (Tanzeem Fatima) ने भी पर्चा भरा है। डॉ. तंजीम फातिमा रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। इससे पहले आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने भी इसी सीट से नामांकन पत्र भरा है। वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

इससे पहले भी अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam Khan) 2017 के विधानसभा चुनाव में रामपुर स्वार विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र के विवाद को लेकर उनकी पात्रता को न्यायालय में चुनौती दी गई थी। जिस पर उच्च न्यायालय ने उनके दस्तावेजों के गलत साक्ष्य मिलने पर उनका चुनाव अवैध ठहरा दिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, ऐसे में एक बार फिर अब्दुल्ला आजम चुनावी मैदान में हैं। हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि अब्दुल्ला पर चुनाव आयोग द्वारा नामांकन पत्र खारिज कर दिए जाने की तलवार लटक रही है

पिछली बार के चुनाव पर नजर फिराएं तो विधानसभा का चुनाव जीतने के बावजूद अब्दुल्ला आजम के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र होने के चलते विधायक पद को न्यायालय में चुनौती दी गई थी। जिस पर उच्च न्यायालय से चुनाव को अवैध करार देकर इसे रद्द कर दिया था। ऐसे में इस बार उनकी मां ने भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर उसी सीट से पर्चा दाखिल किया है।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बाहर निकलीं डॉ. तंजीम फातिमा से जब पूछा कि आजम खान की गैरमौजूदगी में चुनाव कैसा लग रहा है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की अदालत सबसे बड़ी है और उनके परिवार के साथ जो जुल्म हुआ है, उसका जवाब जनता वोट से देगी। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है।

रामगोपाल वर्मा के करीबी ने सपा से दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए धोखे का आरोप

यह पूछे जाने पर कि क्या आप चुनाव लड़ेंगी या अब्दुल्ला आजम खान तो उन्होंने कहा कि इंशाल्लाह अब्दुल्ला आजम खान लड़ेंगे। हालांकि वो खुद भी नामांकन पत्र जमा करके बाहर ही निकली थीं, ऐसे में माना जा रहा है कि यदि अब्दुल्ला आजम खान का नामांकन रद्द किया जाता है तो उनकी मां समाजवादी पार्टी चुनावी रण में शामिल होंगी।

इससे पहले अब्दुल्ला आजम ने कहा था कि मैंने आज नॉमिनेशन कराया हैं, अच्छा होगा… उम्मीद करिए अच्छा हो। आप ऐसा क्यों सोचते हैं। आप यह दुआ कीजिए कि आजम खान विधानसभा चुनाव से पहले आ जाएं। अब्दुल्ला ने कहा कि पांचों सीटें समाजवादी पार्टी रिकॉर्डतोड़ मतों से जीतेगी। 10 मार्च को मैं और आप इस बारे में बात करेंगे, आप को सब पता चल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरा किसी से कोई झगड़ा नहीं है और ना ही मेरा कोई स्तर है कि मैं किसी से झगड़ा करूं।

Tags: Abdullah Azamazam khanElection 2022elections 2022Rampur Newstanzeem fatimaUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

BJP प्रत्याशी विकास ने भरा पहला पर्चा, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

Next Post

सपा, बसपा, कांग्रेस में होड़ कौन कितने बड़े दंगाई को प्रत्याशी बनाए: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

सपा, बसपा, कांग्रेस में होड़ कौन कितने बड़े दंगाई को प्रत्याशी बनाए: योगी

यह भी पढ़ें

My stamp

पोस्ट ऑफिस ने जारी किए छोटा राजन के डाक टिकट, जानें पूरा मामला

28/12/2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद President Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एयर इंडिया वन-बी777 विमान से तिरुपति हुए रवाना

24/11/2020
Sara Ali Khan Sushant Singh Rajput

शो बिग बॉस में सारा के साथ सुशांत ने की थी खूब मस्ती

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version