• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 767 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गुरुवार की जोरदार गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच जोरदार शुरुआत की। आज कारोबार की शुरुआत के कुछ समय बाद से ही शेयर बाजार में लगातार चौतरफा लिवाली हो रही है, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक में लगातार तेजी बनी हुई है। इस तेजी की बदौलत शुरुआती एक घंटे के कारोबार में ही निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो चुका है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 518.17 अंक की मजबूती के साथ 57,795.11 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में एक बार तेज बिकवाली भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स ओपनिंग लेवल से 224.80 अंक गिरकर 57,570.31 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई।

खरीदारी के इस सपोर्ट से सेंसेक्स कुलांचे भरते हुए आगे बढ़ने लगा। आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 58 हजार अंक के स्तर को पार करके 767.98 अंक की मजबूती के साथ 58,044.92 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर बाजार में मुनाफावसूली के चक्कर में मामूली बिकवाली भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स में थोड़ी कमजोरी भी आई। खरीद और बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 656.56 अंक की तेजी के साथ 57,933.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Budget 2022: हलवा नहीं मिठाई के साथ शुरू होगा बजट, बदल चुकीं हैं ये परंपराएं

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 98.15 अंक की मजबूती के साथ 17,208.30 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार में हुई शुरुआती बिकवाली के कारण निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन शुरुआती 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में शुरू हुई तेज खरीदारी ने निफ्टी के भी पर लगा दिए और ये सूचकांक तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगा।

बाजार में हो रही चौतरफा खरीदारी के बल पर सुबह 10 बजे निफ्टी 249.55 अंक की मजबूती के साथ 17,359.70 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर हुई बिकवाली के कारण निफ्टी में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 223.90 अंक की मजबूती के साथ 17,334.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग सेशन में 405 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,682.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 98.15 अंक की बढ़त यानी 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,208 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 581.21 अंक की गिरावट के साथ 57,276.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने गुरुवार को 167.80 अंक की कमजोरी के साथ 17,110.15 अंक के स्तर पर अपने कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

Budget 2022: हलवा नहीं मिठाई के साथ शुरू होगा बजट, बदल चुकीं हैं ये परंपराएं

Next Post

SC/ST के प्रमोशन में आरक्षण के पैमाने तय करने से SC का इंकार, कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Main Slider

BRICS समिट में छाई बिजनौर की चाय, PM मोदी भी कर चुके हैं इसकी तारीफ

12/09/2026
Next Post
Supreme Court

SC/ST के प्रमोशन में आरक्षण के पैमाने तय करने से SC का इंकार, कही ये बात

यह भी पढ़ें

Imran Khan

जेल में इमरान खान पर रहस्य, 3 हफ्तों से परिवार से मुलाकात नहीं; पाकिस्तान में हलचल

26/11/2025
Startup

उत्तर प्रदेश: बीमारू राज्य से स्टार्टअप हब बनने की कहानी

28/01/2026
Truck-Trolley Collision

डाक पार्सल डीसीएम कैंपर सवारी गाड़ी से भिड़ी, किसान की मौत

08/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version