• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Budget 2022: हलवा नहीं मिठाई के साथ शुरू होगा बजट, बदल चुकीं हैं ये परंपराएं

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Business, Main Slider
0
Budget

Budget 2021- digital census

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले सप्ताह की शुरुआत में लोकसभा में बजट पेश करने वाली हैं। कोरोना महामारी की नई लहर के बीच आ रहे इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

इस बीच वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस बार भी बजट पेपरलेस रहने वाला है। लोकसभा के सभी सदस्यों समेत अन्य सभी लोगों को बजट की डिजिटल कॉपी दी जाएगी। महामारी को देखते हुए इस बार हलवा सेरेमनी का आयोजन भी नहीं हुआ है।

अधिकारियों को हलवा के बदले मिली मिठाई

आम तौर पर बजट की छपाईका काम हलवा सेरेमनी के साथ शुरू होता है। इसके बाद बजट तैयार करने में जुटे सारे अधिकारी मंत्रालय के बेसमेंट में बंद हो जाते हैं।

जब लोसकभा में बजट पेश हो जाता है, उसके बाद ही वे किसी से मिल पाते हैं। हालांकि इस बार हलवा सेरेमनी का आयोजन नहीं हुआ है। बजट की तैयारी में जुटे लोगों को हलवा की जगह मिठाइयां दी गई हैं।

ऐसे मिलेगी बजट की डिजिटल कॉपी

बयान में बताया गया कि इस बार भी बजट पेपरलेस रहेगा। इसे मोबाइल ऐप के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने पिछले साल भी पेपरलेस बजट पेश किया था। इसके लिए यूनियन बजट मोबाइल ऐप उपलब्ध है।

महाराष्ट्र के 12 बीजेपी विधायकों का निलंबन रद्द, SC ने बताया असंवैधानिक

हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध इस ऐप को यूनियन बजट की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा ये ऐप एंड्रॉइड (Andriod) और आईओएस (iOS) के ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है। बजट के सारे दस्तावेज वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।

पिछले 4 साल में बदल चुकीं ये परंपराएं

यह निर्मला सीतारमण का चौथा बजट होने वाला है। वह एक से ज्यादा बार भारत का बजट पेश करने वाली पहली महिला हैं। इससे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने 1 बार बजट पेश किया था, जब वित्त मंत्रालय का प्रभार भी उनके पास था। निर्मला सीतारमण इससे पहले भी बजट से जुड़ी परंपराओं में बदलाव कर चुकी हैं। उन्होंने जब अपना पहला बजट पेश किया, परंपराओं में बदलाव की तभी से शुरुआत हो गई।

आजादी के पहले से ही बजट को चमड़े के ब्रीफकेस में पेश करने की परंपरा चलती आ रही थी। निर्मला सीतारमण ने इसके बजाय लाल कपड़ों में लिपटे बही-खाता के रूप में बजट पेश किया। पेपरलेस बजट और हलवा सेरेमनी के बिना तैयारी शुरू करना भी इन्हीं बदलावों के आगे की कड़ी हैं।

Tags: # Loksabha#Budget 2022budget 2022 newsbudget 2022 updatesdelhi newsdigital budgetNational newsNirmala sitaramanpaperless budget
Previous Post

पॉटरी फैक्ट्री में ब्लास्ट, मलबे में दबे कई मजदूर

Next Post

गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 767 अंक तक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Share Market

गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 767 अंक तक उछला

यह भी पढ़ें

Mahakumbh-2025

महाकुंभ के आयोजन के लिए योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

08/02/2024
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को नहीं दी राहत, गिरफ्तारी को गैर कानूनी ठहराने वाली याचिका खारिज

09/04/2024
Suvendu Adhikari

बंगाल में ‘सुवेंदु युग’ का आगाज, PM मोदी की मौजूदगी में शपथ

09/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version