Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमफिरोजाबाद

इंस्टाग्राम पोस्ट से पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद। सोशल मीडिया इस्टाग्राम की पोस्ट के जरिये थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बने व अधबने तमंचे, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर अभियुक्तों को जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शस्त्रों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। थाना रसूलपुर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को सूचना मिली कि मौहल्ला सती नगर निवासी पवन पुत्र रूपराम नाई के इस्टाग्राम पोस्ट पर पवन द्वारा अपने साथ एक अवैध तमन्चा की फोटो वायरल की है। पुलिस ने जांच कर पवन को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त पवन ने बताया कि उसके पास से जो तमन्चा व कारतूस बरामद हुए हैं वह उसने शौक-शौक में सूरज पुत्र गजराज सिंह निवासी आसफाबाद थाना रसूलपुर से खरीदा था। सूरज व उसका साथी मिलकर तमन्चे बनाकर बेचते हैं।

पुलिस ने इसके बाद सूरज व उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये। पुलिस ने गुरूवार की रात्रि में ग्राम मोढा ईट के भट्टे के पास खण्डरनुमा मकान से अभियुक्त टिन्चू पुत्र किशन मुरारी निवासी टूटी पुलिया के पास राठौर नगर थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके से 03 तमन्चे व एक अधबना तमन्चा; एक कारतूस, दो खोखा कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किये है। जवकि टिन्चू का साथी सूरज मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि फरार गिरफ्तार अभियुक्त टिन्चू थाना रसूलपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। फरार अभियुक्त सूरज की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button