• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच वर्षों में एक भी दंगा न होना बड़ी उपलब्धि : स्वतंत्र देव सिंह

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को अलीगढ़ के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के साथ बैठक की और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि बीते पांच सालों में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ और कानून का शासन कायम हुआ है। छेड़खानी पर प्रभावी रोक लगी है। अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। यूपी में माताएं-बहनें-बेटियां आज जितना सुरक्षित महसूस करती हैं, उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ। यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसे आगे भी जारी रखना है।

मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बात कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है। विकास भी जमकर हुआ है। नतीजतन उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पूरे बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। स्वतंत्र देव सिंह ने छर्रा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। किरण पैलेस गेस्ट हाउस में संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार निवेश हो रहा है, इससे विकास का माहौल बना है।

उन्होंने अलीगढ़ शहर से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में अनुसूचित जाति के प्रभावी मतदाताओं तथा कोल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रबुद्ध वर्ग के प्रभारी मतदाताओं के साथ बैठक की। बैठकों में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 24 करोड़ लोगों को मुफ्त कोरोना टीका देने का काम हुआ है। महामारी में भी कोई भूखा नहीं सोया। प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम चल रहा है। महीने में दो बार गरीबों तक राशन पहुंचाया जा रहा है।

सपा सरकार में सिर्फ सैफई में होता था विकास : योगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 40 लाख लोगों तक पहुंचाया गया है। उज्ज्वला योजना से डेढ़ करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं। जिन घरों में लकड़ी के धुएं से माताओं-बहनों की आंखें जलती थीं, आज वो आसानी से दो वक्त की रोटी बना पा रही हैं। मोदी जी ने सौभाग्य योजना से लोगों को बिजली दी और आयुष्मान भारत से लोगों को मुफ्त इलाज की सौगात दी है। यही नहीं, योगी जी ने हर घर नल योजना से 30 हजार ग्राम पंचायतों में शुद्ध पानी पहुंचाया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से एक लाख 52 हजार कन्याओं का विवाह कराया गया, साथ ही उन्हें गृहस्थी के लिए आवश्यक सामान मुफ्त दिए गए।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में 5 लाख युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरी दी गई, जिन तक नियुक्ति पत्र पहुंचा है उन्हें पता है कि नौकरी बिना सोर्स-सिफारिश के मिली है। साढ़े तीन लाख युवाओं को संविदा पर नौकरी मिली है। एक लाख 52 हजार करोड़ का गन्ने का रिकॉर्ड भुगतान कराया गया। हमारे किसान भाई जानते हैं कि किसान सम्मान निधि से दो करोड़ 53 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। प्रदेश में पांच वर्षों में पांच नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ। प्रति व्यक्ति आय 47000 से बढ़कर 95000 प्रति वर्ष हुई। उन्होंने दोहराया कि ये योगी और मोदी के अथक प्रयासों का ही फल है कि उत्तर प्रदेश बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन गया है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में एक करोड़ श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान : मुख्य सचिव

Next Post

सरकार की नाक के नीचे बिजली विभाग में हो गया बड़ा घोटाला : अजय लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

सरकार की नाक के नीचे बिजली विभाग में हो गया बड़ा घोटाला : अजय लल्लू

यह भी पढ़ें

Chang'e-6

चंद्रमा की सतह पर उतरा चीन का चांग-6, जांच के लिए मिट्टी इकट्ठा करेगा

02/06/2024
ajit pawar

उद्धव सरकार पर कोरोना का हमला, 10 मंत्री समेत 20 से अधिक विधायक पॉजिटिव

01/01/2022
CM Dhami

23 को धामी सरकार के एक वर्ष पूर्ण करने पर होगा ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम

20/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version