• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा सरकार में सिर्फ सैफई में होता था विकास : योगी

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खुर्जा/गाजियाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुर्जा और गाजियाबाद में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी पर सवाल उठाते हुए कहा कि दो लड़कों की जोड़ी प्रदेश  में दंगा-फसाद की साजिश करने आ रही है। रविवार को  मुख्यमंत्री ने खुर्जा में कहा कि प्रदेश में विकास की बयार बह रह रही है और विकास कार्य को लेकर उनकी सरकार को इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलेगा। योगी ने खुर्जा और शिकारपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुछ प्रबुद्ध जनों के बीच यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में विकास केवल सैफई में होता था जबकि भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट नोएडा की फिल्म सिटी अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर तथा मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने पर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। सपा -बसपा पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि इन दोनों की सरकारों में गुंडों और माफिया का प्रदेश में साम्राज्य था, लेकिन भाजपा की प्रदेश सरकार ने इन अपराधियों को जेल दिखाया। योगी ने कहा कि गरीबों की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे तथा निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। उन्होंने कहा कि आज अपराधी गले में पट्टा डाल कर थाने पहुंचकर जीवन की भीख मांग रहा है।

योगी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन को लेकर विश्व में सराहना हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने कोरोना काल मे जीवन व जीविका के लिए मुफ्त टीका देने समेत गरीबो को मुफ्त में राशन दिया। योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की  प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कैराना से पलायन करने वाले व्यापारियों और नागरिकों को वापस उनके घरों व प्रतिष्ठानों में लाने का कार्य दिखाता है कि सरकार अपराधियों-गुंडों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करती है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने खुर्जा के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन को विश्व में सराहा जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने लोगों को बेखौफ रहना सिखाया है। सरकार आगे भी बिना झुके, बिना रुके और बिना डिगे चलेगी। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार के चाचा- भतीजों ने सैफई में विकास किया। वहीं बहन जी ने अपने भतीजे का विकास किया और जब देश में आपदा का समय आया तक भाई-बहन को इटली की नानी की याद आ गई।

कोरोना की थर्ड वेव से डरने की नहीं, बल्कि सतर्कता और सावधानी की आवश्यकता : सीएम योगी

बुलंदशहर लगातार विकास कर रहा है। इसी के साथ प्रदेश सरकार की ओर से जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जा रहा है, जिसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 36 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है। इसके बाद बुलंदशहर के युवा के मेडिकल की पढ़ाई करेंगे और वही उपचार करेंगे। पिछली सरकारों ने लोगों से धन लेकर बदमाशों और माफियाओं को तमंचा दिए। अब सरकार ऐसे ही माफियाओं पर बुलडोजर चलवा रही है।

अस्थायी कोविड खुर्जा के जटिया अस्पताल में बने 100 बेड के अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

‘जोड़ियां स्वर्ग में नहीं, नरक में बनती हैं’, बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी

Next Post

बेटे ने किया प्रेम विवाह, नाराज ग्रामीणों ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post
murder

बेटे ने किया प्रेम विवाह, नाराज ग्रामीणों ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

विधान मण्डल लोकतंत्र का मन्दिर एवं आस्था का केन्द्र : योगी

19/01/2021
oil consumption in plastic industry

प्लास्टिक की मांग में भारी गिरावट आने की संभावना, तेल की घटेगी मांग

06/09/2020
Peepal

घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष

26/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version