• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटे ने किया प्रेम विवाह, नाराज ग्रामीणों ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। जिले के बिलौआ गांव में एक व्यक्ति के प्रेम विवाह करने से नाराज गांव वालों ने उसकी 40 वर्षीय मां की दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के पति ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी एसके राय ने बताया कि मृतक महिला चमेली के पति बालकराम कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को ही जेल भेज दिया है और चमेली का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

बालकराम कश्यप ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि साल भर पहले उनके बेटे सोनू ने गांव की ही एक लड़की सुमन से घर से भागकर शादी कर ली थी। तभी से सुमन का परिवार उनसे रंजिश रखता था। इसी डर से उन लोगों ने गांव छोड़ दिया था। शुक्रवार को ही वह अपनी पत्नी चमेली के साथ गांव पहुंचे और शाम करीब चार बजे वह पत्नी चमेली के साथ राशन लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में लाठी-डंडा लेकर लड़की के पिता मुलायम, मुनीश, गुरुदेव, रामबाबू, रक्षपाल और शैलेंद्र ने उन पर हमला कर दिया। बालकराम तो जान बचाकर भाग निकले लेकिन उनकी पत्नी चमेली की उन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चमेली के सिर समेत पूरे शरीर पर चोटों के निशान होने की बात सामने आयी है।

भरे बाजार में ब्लास्ट, मचा हड़कंप

कश्यप ने बताया कि उनकी बहू सुमन के परिजन भी उनकी बिरादरी के हैं, लेकिन वे इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। 2020 में जब सुमन और सोनू ने घर छोड़ा था तब सोनू जेल गया था। इसके बाद उन लोगों ने गांव छोड़ दिया और जयपुर में रहकर मजदूरी करने लगे। 11 महीने जेल में रहने के बाद सोनू जमानत पर बाहर आया तो सुमन फिर उसके साथ चली गई। उसने अदालत में सोनू के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद दोनों जयपुर चले गए। इससे रंजिश और ज्यादा गहरी हो गई। शुक्रवार को ही बालकराम अपने पिता से मिलने पत्नी चमेली के साथ गांव आए थे।

Tags: Bareilly newscrime newsMurder News
Previous Post

सपा सरकार में सिर्फ सैफई में होता था विकास : योगी

Next Post

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में एक करोड़ श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान : मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
Main Slider

CM योगी करेंगे गुरु गोरखनाथ का पूजन, शाम 4 बजे विजयादशमी शोभायात्रा

20/10/2026
Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
Next Post
Durga Shankar Mishra

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में एक करोड़ श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान : मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

Gold

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Deepotsav

दीपोत्सव 2023: विदेशी कलाकारों की रामलीला रहेगी प्रमुख आकर्षण

02/11/2023
Corona havoc

लंदन से दिल्ली लौटे 5 यात्रियों को कोरोना से हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version