• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस मेवे का ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदायक

Writer D by Writer D
12/11/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
raisin

raisin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंगूर को सुखाकर ही किशमिश (Raisin) तैयार की जाती है। किशमिश खाने में जितनी मीठी होती है उतने ही अधिक इसके गुण भी हैं। खासतौर पर सर्दियों में किशमिश खाने से इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। थकावट दूर करने से लेकर कई बीमारियों में राहत देने तक के काम आती है किशमिश।

जिन लोगों का एनर्जी लेवल काफी लो रहता है उनके लिए किशमिश का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। किशमिश का सेवन एनर्जी के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। किशमिश में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और विटामिन B-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके बहुत से फायदे मिलते हैं।

इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट लेवल बढ़ता है। यूं तो किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है लेकिन किसी भी चीज का सेवन अगर सिमित मात्रा में किया जाए तो उसका फायदा मिलता है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

किशमिश के साथ भी कुछ ऐसा ही है। ऐसे में आइए जानते हैं अत्यधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने के नुकसानों के बारे में…

पाचन क्रिया पर पड़ता है बुरा असर

किशमिश में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन डाइजेस्टिव हेल्थ पर गलत असर डालता है। किशमिश का अधिक सेवन डिहाईड्रेशन, अपच और अन्य पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्किन एलर्जी

किशमिश खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप पहली बार किशमिश खा रहे हैं और आपको स्किन रैशेज, लालीपन, खुजली होती है तो इसका सेवन करने से बचें।

सांस लेने में परेशानी

किशमिश का अधिक सेवन करने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यही नहीं, इससे दस्त, उल्टी, गैस और बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है।

बढ़ता है वजन

किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है। ये वजन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या वेट लॉस डाइट पर हैं तो आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

किशमिश में शुगर और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है ऐसे में कम मात्रा में इसका सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है लेकिन इसे ज्यादा खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

फैटी लिवर

लिवर के लिए भी किशमिश का अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा ज्यादा होती है जिससे फैटी लिवर व अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।

एक दिन में कितनी खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रातभर भिगोई हुई किशमिश खाना ही बेहतर होते हैं। आप एक दिन में 5-7 किशमिश खा सकते हैं, खाली पेट इनका सेवन ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

40-50 ग्राम किशमिश (Raisin)  में पोषक तत्वों की मात्रा

कैलोरी – 129

प्रोटीन – 1.42 ग्राम

वसा – 0.11 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट – 34.11 ग्राम

शर्करा – 28.03 ग्राम

डायबिटो – 1.9 जी

विटामिन सी – 1 मिलीग्राम (मिलीग्राम)

कैल्शियम – 27 मिलीग्राम

लोहा – 0.77 मिलीग्राम

मैग्नीशियम – 15 मिलीग्राम

पोटेशियम – 320 मिलीग्राम

फॉस्फोरस – 42 मिलीग्राम

सोडियम – 11 मिलीग्राम

Tags: alllergybreathing problemsDiabetesFatty liverHealthhealth tipshealthy living tipsRaisinsraisins benefitsraisins limitationsraisins side effectssoaked raisins
Previous Post

किडनी की इस समस्या में रामबाण हैं ये घरेलू उपाय

Next Post

फेस से ब्लैकहेड को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
CM Dhami reviewed the progress of the Jal Jeevan Mission.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
Next Post
Blackheads

फेस से ब्लैकहेड को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

1 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

01/08/2021
gangrape

आदिवासी युवती के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने लगाई फांसी, अब पिता ने खाया जहर

09/10/2020
Rojgar Mela

दिव्यांगों के लिए रोजगार सारथी ऑनलाइन जॉब पोर्टल शुरू

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version