• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव से पहले सपा को झटका, अपना दल (एस) में शामिल हुए पूर्व सांसद नगेंद्र सिंह

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में फूलपुर के पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह पटेल ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक पटेल व खटिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सोनकर भी पार्टी में शामिल हुए।

अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के कैंप कार्यालय 1ए मॉल एवेन्यू में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तीनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक बार फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वह हाशिए पर पड़े समाज को विकास की धारा से जोड़ने के लिए हमने अपना दल एस में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अपनी बहन एवं नेता श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। बता दें कि नागेंद्र सिंह पटेल 2018 में फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सांसद निर्वाचित हुए थे।

कांग्रेस से अपना दल (एस) में शामिल हुए आलोक पटेल ने कहा कि गरीबों, मजदूरों के हक-हुकूक की असली लड़ाई अपना दल एस लड़ रही है और इसी से प्रभावित होकर मैंने अपना दल एस में शामिल होने का निर्णय लिया।

सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बदली सीट, सरोजनीनगर से इसको दिया टिकट

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल, कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाल, राष्ट्रीय सचिव तेजबली सिंह, करुणाशंकर पटेल, केके पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरजेश पटेल, विनोद गंगवार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, प्रयागराज गंगापार के जिलाध्यक्ष भानू सिंह पटेल, प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags: Anupriya PatelApna Dal (S)Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पिलाया तेजाब

Next Post

घर में बन रही नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट का STF ने किया भंडाफोड़, 5 को दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post

घर में बन रही नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट का STF ने किया भंडाफोड़, 5 को दबोचा

यह भी पढ़ें

corona vaccine

भारत में जल्द शुरू होगा स्पुतनिक-वी के दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल, डॉ. रेड्डी को मिली मंजूरी

17/10/2020
Gifts

गलती से भी गिफ्ट में न दें ये चीजें, रिश्तों में पड़ सकती है दरार

19/11/2025
Dustbin

अब डस्टबिन से नहीं आएगी गंदी बदबू, बस डाल दें ये चीजें

14/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version