• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज मुख्यमंत्री योगी के करेंगे नामांकन, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद

Desk by Desk
04/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। योगी आदित्यनाथ के नामांकन के बहाने भाजपा ताकत का एहसास कराएगी। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री एवं यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
तीनों नेता नामांकन सभा को भी संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (चार फरवरी) को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, फिर नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।
गृहमंत्री गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करके आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। चुनाव आयोग ने जो मानक तय किए हैं, उसी हिसाब से कार्यकर्ता आएंगे। मुख्यमंत्री शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए हैं, इससे पूर्वांचल की जनता उत्साहित है। नामांकन को एतिहासिक बनाया जा रहा है। इसका बड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को 2017 से बड़ी जीत मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ देंगे घर-घर दस्तक
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ घर-घर दस्तक देंगे। पांच फरवरी को सुबह मोहद्दीपुर गुरुद्वारे के पास जनसभा करके सिख समाज के लोगों से संवाद करेंगे। साथ ही घर-घर जाकर, वोट देने की अपील करेंगे। शुक्रवार को नामांकन कराने के बाद गोरखपुर क्लब में जागरूक मतदाताओं से संवाद करेंगे। देर शाम निपाल क्लब में प्रस्तावित प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई जुटी है। पांच फरवरी को मुख्यमंत्री मोहद्दीपुर में सिख समाज से समर्थन मांगने जाएंगे। भाजपा से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री मोहद्दीपुर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सचिव मनमोहन सिंह लाडे, श्री गोपाल मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक कक्कड़, कन्हैया भाटिया, हरिवंश सिंह छतवाल और हरीश अरोड़ा के घर जाकर वोट भी मांगेंगे। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। योगी आदित्यनाथ जहां-जहां जाएंगे, वहां सुुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगहों पर सत्यापन कराया जा रहा है।
Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभा
Previous Post

असलहों के जखीरा बरामद, दो फैक्टरी संचालक गिरफ्तार

Next Post

बसपा सरकार आई भ्रष्टाचार लाई, जब भी सपा सरकार आई गुंडाराज लाई: अरूण सिंह

Desk

Desk

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post

बसपा सरकार आई भ्रष्टाचार लाई, जब भी सपा सरकार आई गुंडाराज लाई: अरूण सिंह

यह भी पढ़ें

सिख दंगा: 36 साल बाद SIT ने खोला बंद कमरा, मिले खून के धब्बे और शव फूंकने के निशान

13/08/2021
अमर सिंह का निधन

पंचतत्व में विलीन हुए अमर सिंह, दृष्टि और दिशा ने दी मुखाग्नि

03/08/2020
Army vehicle

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 9 जवानों की मौत

19/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version