• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हीरे के सस्ते आभूषण दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/06/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) दस्ते ने आगरा में हीरे के सस्ते आभूषण दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश गिरफ्तार (Arrested) किया है।

एसटीएफ (STF) की ओर से शुक्रवार को दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ठगे गये 1.20 करोड़ रुपये कीमत के आभूषण भी बरामद कर लिये गये। एसटीएफ के बयान के अनुसार न्यू आगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंदारी के सिद्धार्थ अपार्टमेंट का रहने वाला शातिर बदमाश पकड़ा गया है। एसटीएफ ने उसे गुरुवार को देर रात गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त दीपेश बोहरा हीरे के आभूषण सस्ते और अच्छे दिलवाने के नाम पर बड़े घरों की महिलाओं को जाल में फंसा लेता था। भरोसा जीतने के बाद वह उन्हें करोड़ों की चपत लगा देता था। कई लोगों से ठगी के बाद उसने रकम या आभूषण वापस कर समझौता कर लिया। पिछले दिनों उसने करोड़ों रुपये के हीरा आभूषणों की ठगी की थी।

अभियुक्त ने एसटीएफ को बताया कि वर्ष 2002 में बीकॉम करने के बाद वह हीरा तराशी का काम सीखने के लिये मुंबई गया था। कुछ दिनों तक मुंबई में रहकर उसने कहीरा कारोबारियों से संपर्क बना लिये। इसके बाद आगरा आकर वह हीरे के व्यापार में दलाली करने लगा। उसने बड़े घरों की कई महिलाओं को हीरे के हार दिखाकर सस्ते दामों में देने को कहा। इस तरह उसका काम बढ़ता गया। भरोसा जीतने के बाद उसने कई महिलाओं और व्यापारियों को करोड़ों का चूना लगा दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त दीपेश ने बताया कि वह अपनी फर्म की आड़ में संभ्रान्त और बड़े ज्वैलरों से पुश्तैनी एवं नये जवाहरात बेचने तथा बदलने के नाम पर आभूषण ले लेता था। इसके बाद आभूषणों में परिवर्तन कर वह हूबहू नकली आभूषण (डुप्लीकेट ज्वैलरी) उनको लौटाकर उनकी मूल ज्वैलरी को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में मंहगे दामों में बेचने का काम करने लगा। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों से वह पुराने पुश्तैनी जवाहरात लेता, उन्हें चेक दे देता है, जो क्लीयर नहीं होते है। इसके कई बैंकों में खाते हैं तथा इसकी एक फर्म चक्रेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत है।

उसके खिलाफ पूर्व में हरीपर्वत, ताजगंज और न्यू आगरा थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे। मगर, अभी तक वह जेल नहीं गया। एसटीएफ को टास्क मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Tags: agra newscrime news
Previous Post

रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Next Post

खत्म हुआ इंतजार, UP Board का आज आएगा रिजल्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: मिर्जापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचान

22/09/2026
आगरा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टाल

22/09/2026
Old Age Homes
उत्तर प्रदेश

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

22/09/2026
Next Post
CA Foundation Result

खत्म हुआ इंतजार, UP Board का आज आएगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें

Haji Mohammad Salim

अवामी लीग नेता हाजी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार

02/09/2024
CBI

500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में तीन जनपदों में सीबीआई की छापेमारी

04/12/2021

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version