• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 सालों से भाजपा का अजेय गढ़ है वाराणसी का कैंट विधानसभा

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की कैंट विधानसभा भाजपा का गढ़ है। कैंट विधानसभा पर तीन दशक से कमल खिल रहा है। 1991 से ये सीट बीजेपी के टिकट से एक ही परिवार के पास है। 30 सालों से मां-पिता और अब बेटा विधायक हैं। बीजेपी के लिए ये सीट अजेय मानी जाती है। कैंट विधानसभा मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र माना जाता है। 2014 से क्षेत्र में विकास की बयार तेजी से बही है। 2017 विधानसभा में कांग्रेस और सपा गठबंधन दूसरे और बसपा तीसरे नंबर पर रही है।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के मतदाता 1991 से 2017 तक लगातार एक परिवार के उम्मी दवार को जिताते रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव ने कांग्रेस  व सपा के गठबंधन  प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव को 61,326 वोटों से हराकर जीत दर्ज़ की थी। कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव को 71,283 वोट मिले थे, जबकि तीसरे नंबर पर बीएसपी के रिजवान अहमद को 14,118 वोट मिले थे।

कैंट विधानसभा अधिकांश क्षेत्र शहरी है। विधानसभा में गंगा घाट का करीब आधा एरिया, बीएचयू और शहर के प्रमुख क्षेत्र आते हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी के वाराणसी से सांसद और पीएम बनने के बाद विकास के अनेकों कामों की शुरुआत इस विधानसभा में हुई। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो विकास के कामों की अड़चने दूर हुईं और रफ्तार तेज हुई। पूर्व की सरकारों में सालों से लंका सामने घाट से गंगा पार जाने वाले पुल का लटका हुआ काम पूरा हुआ। जिससे रोज़ आने जाने वालों की राह आसान हुई है।

विधानसभा चुनाव में प्रस्तावकों के जरिए योगी ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

देश में स्वच्छ भारत की शुरुआत करने वाला अस्सी क्षेत्र और घाटों की साफ़-सफ़ाई, चार लाख क्षमता का डेयरी प्लांट, रुद्राक्ष कनवेंशन सेंटर, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान, बीएचयू में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, ट्रामा सेंटर, कैंसर अस्पताल होने से  पूर्वांचल और अन्य प्रदेश के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है। बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधा मजबूत हुई है।

नगरीय जल सम्पूर्ति योजना जैसी कई योजनाओं ने लोगों का जीवन सुगम व सरल किया है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में करीब 436897 मतदाता हैं, जिसमें हिंदू मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। कायस्थ मतदाता अधिक होने की वजह से बीजेपी के साथ ही कांग्रेस ने भी लगातार दो बार से कायस्थ उम्मीदवारों पर दांव लगाया था।  हालांकि इस बार किसी भी मुख्य पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभा चुनाव
Previous Post

मां शारद का प्राकट्य पर्व : बसंत पंचमी

Next Post

अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा STF के हत्थे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा STF के हत्थे

यह भी पढ़ें

Mukesh Ambani

रिलायंस से एम्सः सबके लिए लिए जरूरी कुशल नेतृत्व

01/01/2022

बाबा का गौना उत्सव शुरू, 15 मार्च को भूतनाथ खेलेंगे चिता-भस्म की होली

11/03/2022
facebook twiter

रूस ने बैन किया फेसबुक और ट्विटर

05/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version