• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांप्रदायिक सौहार्द के नाम पर आतंकियों को छोड़ती थी सपा सरकार : जेपी नड्डा

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जालौन, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। सामाजिक सौहार्द के नाम पर आतंकियों के केस वापस लेकर उन्हें छोड़ने का काम सपा सरकार करती थी। यह आरोप शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उरई एवं कौंच की भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा में लगाया। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास हुआ। लोगों की सुरक्षा हुई तथा माफियाओं को जेल भेजा गया। उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

श्री नड्डा मुख्य अतिथि के रुप में उरई के जीआईसी के मैदान में भाजपा के कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि सपा की पिछली सरकार में रामपुर में आतंकवादियों के हमले में अपने कैंप में आराम कर रहे सात जवान शहीद हो गए थे। इस मामले में तत्कालीन यूपी पुलिस ने कुछ नहीं किया।

इसके अलावा सांप्रदायिक सौहार्द के मामले में सपा सरकार में केस वापस लेने का काम किया, जिसमें हाईकोर्ट ने मना कर दिया। इन आतंकियों को एनआईए ने नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की केस वापस लेने की बात नहीं मानी। इसके बाद 4 आतंकियों को मौत की सजा हुई और तीन को आजीवन कारावास हुआ।

श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में खनन माफियाओं का बोलबाला था। अपहरण उद्योग चलता था, महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। लोगों की जमीन पर गुंडे कब्जा करते थे। जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में विकास की बयार बह रही है।

बसंत पंचमी के एक दिन बाद जारी होगा भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जालौन की प्रसिद्ध देवी जालौनी माता एवं वेद पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास तथा जालौन की क्रांतिकारियों और फौज के शहीदों को नमन करते हुए शुरू की।

उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग घर छीनते थे। हमने घर की महिला को आवास देकर उसे घर की मालकिन बनाया है। सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में बढ़ोतरी की है। प्रदेश भर में सड़कों का जाल फैलाया है। हाईवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा डिफेंस कॉरिडोर तथा तमाम हाईवे का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इस बजट में 25000 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए 60 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी दी गई है और इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

इसी तरह पूरे देश में महिलाओं के लिए जो 11 करोड़ शौचालय इज्जत घर बनाए गए हैं। उनमें दो करोड़ इज्जत घर उत्तर प्रदेश में बनाए गए हैं। इसी तरह लोगों को बीमारियों से इलाज के लिए आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड दिए गए हैं। किसान सम्मान निधि भी अकेले जालौन जिले में 54 हजार किसानों को दी गई है। आज आपको विकास और विनाश के बीच में एक को चुनना है। लूटने वालों के मुकाबले जनता को सुख सुविधा और सुरक्षा देने वाली सरकार में से एक को चुनना है।

कांग्रेस पार्टी मेरे रक्त में है जिसे जीते जी मैं नहीं छोड़ सकता : शिवशंकर शुक्ला

इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान विधायक उरई क्षेत्र की प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जहां विस्तार से चर्चा की। वही अपने द्वारा हुई कोई भी गलती के लिए मतदाताओं के चरणों में शीश झुकाकर गलती भी मानी। जिसका उपस्थित लोगों ने गौरी शंकर जिंदाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया। श्री नड्डा ने उरई से गौरी शंकर वर्मा तथा माधवगढ़ से मूलचंद निरंजन को जिताने की अपील मतदाताओं से की।

इस अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिले के प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि, पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुड़ा, मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री शैलेंद्र वरुआ, एम एल सी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, उदय सिंह पिंडारी, बृजभूषण सिंह मुन्नू, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, भाजपा महिला मोर्चा की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की अध्यक्ष उर्वीजा दीक्षित, पिछड़े वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत, डॉ दिलीप सेठ, अरविंद गौतम चाचू, जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बन्ना, सुनीता वर्मा, अनीता कठेरिया,जगदीश तिवारी, केपी भदौरिया व अग्निवेश चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने और अध्यक्षता रामेंद्र सिंह बन्ना ने की।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बसंत पंचमी के एक दिन बाद जारी होगा भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र

Next Post

“साइकिल का बटन दबाना है, नया पाकिस्तान बनाना है”…, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें,

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखंड में अभी से शुरू होगी प्रतिभाओं की तलाश

19/08/2026
Ashwini Vaishnaw
उत्तर प्रदेश

भारत की आर्थिक विकास यात्रा के चार स्तंभों से यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं: अश्विनी वैष्णव

19/08/2026
US Ambassador Sergio Gor arrives in Kashmir
Main Slider

कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- ‘J&K भारत का अहम हिस्सा’

19/08/2026
Ashu Malik-Imran Masood
उत्तर प्रदेश

चाय-पकौड़ी पर तकरार! इमरान मसूद और आशु मलिक की बैठक में भिड़ंत

19/08/2026
Mayawati-Satish Chandra Mishra
उत्तर प्रदेश

BSP ने फूंका चुनावी बिगुल! सतीश चंद्र मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

19/08/2026
Next Post
Samajwadi Party

"साइकिल का बटन दबाना है, नया पाकिस्तान बनाना है"..., वायरल वीडियो ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें,

यह भी पढ़ें

Alexa के जरिए बच्चे ने ऑनलाइन ऑर्डर कर दी ऐसी चीज, मां के उड़ गए होश

18/12/2021
cm yogi

गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव में सीएम योगी हुए शामिल, बोले- सिख गुरुओं का संपूर्ण जीवन राष्ट्र व धर्म हेतु समर्पित था

08/11/2022
line hajir

दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर, लगा ये आरोप

26/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version