• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

“साइकिल का बटन दबाना है, नया पाकिस्तान बनाना है”…, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें,

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
Samajwadi Party

Samajwadi Party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। यूपी चुनाव में जिन्ना और पाकिस्तान की एंट्री कई महीने पहले ही हो चुकी है। इस पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच खूब जुबानी जंग हुई। अभी तक ये विवाद ठंडा नहीं पड़ा है। अब उस विवाद के बीच एक और वायरल वीडियो ने समाजवादी पार्टी की मुश्किल बढ़ा दी है। वीडियो कानपुर के बिठूर विधानसभा का है, जहां पर चुनावी प्रचार के दौरान पाकिस्तान बनाने के नारे लगाए जा रहे हैं।

इस बार समाजवादी पार्टी की तरफ से बिठूर से मुनींद्र शुक्ला को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। वे अपने कार्यकर्ताओं संग जोरदार प्रचार कर रहे हैं। वे लगातार कह रहे हैं कि इस बार साइकिल को जिताना है। वे अपने प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत सिंह सांगा पर भी लगातार हमलावर हैं। लेकिन उन हमलों के बीच उन्हीं के एक प्रचार वीडियो में पाकिस्तान के नारे लग रहे हैं। उस वीडियो के वायरल होते ही राजनीति शुरू हो गई है।

सपा उम्मीदवार का कहना है कि इस वीडियो को किसी युवक ने एडिट कर वायरल किया है। वे तो बड़े देशभक्त हैं। जोर देकर कहा जा रहा है कि उनके प्रचार के दौरान पाकिस्तान का एक भी नारा नहीं लगाया गया है। अभी तक इस मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है।

कांग्रेस पार्टी मेरे रक्त में है जिसे जीते जी मैं नहीं छोड़ सकता : शिवशंकर शुक्ला

वैसे इससे पहले भी सपा के कुछ नेताओं ने पाकिस्तान और जिन्ना का जिक्र कर बड़ा विवाद खड़ा किया है। सपा प्रमुख के भी कुछ पुराने वीडियो वायरल हुए हैं, जिसके बाद से बीजेपी उन्हें अपने निशाने पर ले रही है। एक वीडियो में अखिलेश कह रहे हैं कि पाकिस्तान, भारत का सबसे बड़ा दुश्मन नहीं है। उस वीडियो के आधार पर भी सीएम योगी से लेकर दूसरे नेता लगातार सपा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव इसे सिर्फ नफरत वाली राजनीति मानते हैं। उनकी नजरों में बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इन लोगों ने क्योंकि कोई विकास नहीं किया, इसलिए अब जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और बीजेपी का इस राज्य से सफाया कर दिया जाएगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सांप्रदायिक सौहार्द के नाम पर आतंकियों को छोड़ती थी सपा सरकार : जेपी नड्डा

Next Post

किसानों व नौजवानों की गर्मी कैसे निकालेंगे योगी : जयंत चौधरी

Writer D

Writer D

Related Posts

hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
Next Post
akhilesh-jayant

किसानों व नौजवानों की गर्मी कैसे निकालेंगे योगी : जयंत चौधरी

यह भी पढ़ें

New Year celebration

नए साल का हो गया आगाज, इस देशों ने 2023 का किया जोरदार स्वागत

31/12/2022
राहुल गांधीRahul Gandhi

चीन से डरते हैं मोदी, सरकार देपसांग जमीन को खो देगी : राहुल गांधी

27/02/2021

ब्रायन लारा ने की मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version