• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेजान बालों में आएगी चमक, अपनाएं ये टिप्स

Writer D by Writer D
18/08/2025
in फैशन/शैली
0
hair

hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों में हम अपनी त्वचा की पूरी देखभाल करते हैं लेकिन बालों (Hair) को कई बार नजरअंदाज कर दिया जाता है। हालांकि सर्द हवाओं की मार त्वचा को ज्यादा झेलनी पड़ती है, लेकिन बाल भी इनसे नहीं बचे रह पाते, क्योंकि वे भी सीधे हवा के संपर्क में आते हैं। इस मौसम में दोमुंहे बालों के अलावा बालों का रूखा और बेजान होना बहुत परेशान करता है। इससे बचने के लिए इस मौसम में हेयर ट्रीटमेंट्स लेने से बचें या इन्हें कम करें। इस मौसम में लोग हॉट स्टाइलिंग जैसे आयरन्स, हॉट कर्लर्स, ब्लो ड्रायर्स, हॉट कॉम्ब्स और कई बार कुछ केमिकल ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं। जैसे-रिलैक्सर्स, पर्म्स, हेयर कलर आदि। कुल मिलाकर यह सब बालों की सेहत के लिए बुरा साबित होता है।

अगर इस मौसम में बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का प्रयोग करते हैं तो साथ में आपको हीट रेजिस्टेंट हेयर सीरम्स का भी इस्तेमाल करना चाहिए। हीट ट्रीटमेंट्स समय के साथ न सिर्फ बालों का टेक्सचर खराब करते हैं, बल्कि इनसे बाल पतले भी होने लगते हैं। इस मौसम में हेयर कलर का भी ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि महीने में एकाध बार ही हेयर कलर इस्तेमाल करें। अपने बालों का सही रखरखाव करें और उन्हें संवारते हुए सावधानी बरतें। दोमुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से बालों की ट्रिमिंग करवाएं और बालों को वॉश करने के बाद कंडिशनर जरूर लगाएं।

बालों को रूखेपन से बचाने के लिए नियमित रूप से कोकोनट ऑयल (या जो भी ऑयल सूट करे), से सिर की मालिश करें। शैंपू करने से पहले कुछ घंटे तक तेल को बालों में लगे रहने दें। इसे प्री-शैंपू कंडिशनिंग कहते हैं। इसके अलावा ड्रायर से बालों को ज्यादा न सुखाएं, क्योंकि इस हीट से बाल बहुत रूखे हो सकते हैं और इनका प्रोटीन कम हो जाता है। अगर इस मौसम में बालों में रूसी आदि की समस्या हो रही हो तो इसके लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करें।

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सोमा सरकार कहती हैं, ‘शैंपू खरीदते हुए उसके लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और हमेशा पैराबीन और सल्फेट-फ्री शैंपू ही खरीदें। हफ्ते में केवल दो बार बालों को शैंपू करें। इसके अलावा कोई अच्छा क्रीम बेस्ड कंडिशनिंग मास्क लगाएं। इस मौसम में त्वचा के खुश्क होने से बालों में रूसी की समस्या बहुत होती है, इसके लिए ट्रीटमेंट शैंपू इस्तेमाल करें और उन्हें पूरे मौसम में नियमित लगाते रहें।

हर तरह के बालों (Hair) की देखभाल-

रूखे-बेजान बाल : ऐसे बालों के लिए किसी हल्के शैंपू की जरूरत होती है, साथ ही हर शैंपू के बाद मास्क बेस्ड कंडिशनर भी अवश्य लगाएं। इस मौसम में बालों को कम धोएं और ड्रायर का प्रयोग बहुत जरूरी होने पर ही करें। शादी-पार्टी आदि में जाने के लिए अत्यधिक स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। इनके बजाय लीव-इन सीरम्स का इस्तेमाल करें।

खुश्क-बिखरे बाल : ऐसे बालों को सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए हफ्ते में दो बार बालों की सही तरीके से ऑयलिंग करके माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू से इन्हें धोएं। बालों को गर्म पानी से कभी न धोएं। हर बार बाल धोने के बाद कोई अच्छा कंडिशनर लगाएं। लीव-इन कंडिशनर लगाएं और फिर अच्छी तरह तौलिये से बालों को सुखा लें। पतले दांत वाले कंघे का इस्तेमाल ना करें, न ही ब्रश का इस्तेमाल करें। इसकी बजाय मोटे दांतों वाले कंघे का प्रयोग करें।

ऑयली बाल : ऐसे बालों में तेल लगाकर रात भर के लिए न रखें। अगर धोने से एक-डेढ़ घंटे पहले सिर की अच्छी तरह तेल से मालिश कर ली जाए तो यह बालों की कंडिशनिंग के लिए बेहतर रहेगा। इसके लिए प्राकृतिक नारियल तेल का प्रयोग करें। चूंकि इस मौसम में रूसी बहुत होती है, इसलिए जरूरी है कि सिर को अच्छी तरह साफ रखा जाए। हफ्ते में दो बार बालों की डीप क्लीनिंग जरूरी है।

बालों (Hair) के लिए सेहतमंद भोजन-

डॉ. रामचंदानी के अनुसार, प्रोटीनयुक्त भोजन करने से बालों की ताकत बनी रहती है। मांसाहारी लोग अंडे का सफेदी वाला हिस्सा इस मौसम में रोज खा सकते हैं, शाकाहारी लोगों के लिए रोज एक-दो कटोरी दाल खाना जरूरी है, ताकि उनके शरीर और बालों के लिए जरूरी प्रोटीन की पूर्ति हो जाए। इसके अलावा उन्हें स्प्राउट्स, पनीर, टोफू, सोया, छाछ, दही और योगर्ट का सेवन भी करना चाहिए।

  • ये सारे खाद्य पदार्थ बालों को मजबूती प्रदान करते हैं और उनकी चमक को बरकरार रखते हैं।
  • लीन मीट्स और अंडे, स्प्राउट्स आदि में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है, इनका नियमित सेवन करें।
  • जिंक बहुत महत्वपूर्ण माइक्रो न्यूट्रिएंट है, जोकि सीड्स और नट्स से प्राप्त होता है। इनका पर्याप्त सेवन न केवल जिंक की आपूर्ति करता है, बल्कि ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की भी भरपायी करता है, जोकि सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।
  • विटामिन ए, नायसिन और रिबोफ्लेविन का सेवन बढ़ाएं, जो हरी-पीली सब्जियों के अलावा फलों में पाया जाता है।
Tags: hair caretips for dry hairWinter Hair Care Tipsबेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्सहेयर केयर टिप्स
Previous Post

फ्रिज में रखा पनीर हो जाता है हार्ड, तो ऐसे बनाएं सॉफ्ट

Next Post

इस हिस्से में लटका दें ये पोटली, मिलेगा दुनिया का हर सुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
salt

इस हिस्से में लटका दें ये पोटली, मिलेगा दुनिया का हर सुख

यह भी पढ़ें

narad sting case

नारदा केस मामले में देर रात जेल लाए गए TMC के चारों नेता

18/05/2021
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री महाकुम्भ 2025 में आये श्रद्धालुओं को माला पहना किया स्वागत

13/01/2025

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version